मध्य प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी : इन जिलों में रेड अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी
भोपाल.
मध्य प्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया और गुजर रही मानसून ट्रफ 13 के कारण मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर 'जल प्रहार' के हालात है। नदी-नाले उफान पर होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्वालियर-चंबल, मध्य क्षेत्र, बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ के कुछ जिलों में सोमवार की रात और मंगलवार को भारी बारिश ने लोगों की नाक में दम कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगी।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा यानी नर्मदा नदी से लगने वाले जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भोपाल, विदिशा, सीहोर, गुना, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, देवास, गुना, बैतूल, पांडुर्णा और श्योपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
इन कारणों से हो रही बारिश
इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी : भोपाल, विविशा, सीहोर, हरदा, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, नर्मवापुरम्, ग्वालियर, शिवपुरी-बुधवार को। श्योपुर- बुधवार-गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
राजधानी बनी बड़ा तालाब : भोपाल में पिछले 48 घंटों से लगातार कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश हो रही है। संभाग के रायसेन जिले में पौने नौ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह दिल्ली, मुंबई से आने वाली उड़ान सवा घंटे देर भोपाल पहुंची। दिल्ली से आई एक उड़ान को इंदौर डाइवर्ट करना पड़ा। सडक़ों, गलियों में पानी भरा है।
बांध लबालब, गेट खोलकर निकासी
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति