📅 Friday, 18 September 2026 | 03:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस "गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान

📅 09 March 2026, 01:01 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस "गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान
Amet News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस "गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान

आमेट. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ महिला मंडल आमेट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस " गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से शुभारंभ किया गया।

मंन्चासीन मुख्य अतिथि डॉ ज्योति यादव, कोमल नारक, मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हिरण आदि ने मंच पर स्थान ग्रहण किया। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हिरण ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए।स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता डॉ ज्योति यादव ने बताया कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की शक्ति है। वह अपने संस्कार, ममता, साहस और त्याग से परिवार को सुदृढ़ बनाती है और वही परिवार मिलकर राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।मां के रूप में वह बच्चों को संस्कार देती है, बहन के रूप में स्नेह और प्रेरणा का स्रोत बनती है, और पत्नी के रूप में परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए जीवन को संतुलित करती है।

लोक निर्माण विभाग कोमल नारक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी की शक्ति, स्वाभिमान और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सुधा मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि। महिलाओं को आत्मनिर्भर जागरूकता एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। जब महिला सशक्त होती है तो परिवार सुरक्षित होता है, समाज प्रगतिशील बनता है और राष्ट्र सशक्त बनता है।

जेटिऐन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने गीतिका के माध्यम से "नारी तू नारायणी है तुझसे जग की शान है तेरी ममता की छाया में महका सारा जहान है।" महिला मंडल संस्था द्वारा मुख्य अतिथि व ऐन्जीओ मैत्री वीरा को सर्टिफिकेट देखें व पत्रकार का उपरण साहित्य शोल द्वारा सम्मान किया।

आभार ज्ञापन रेखा खाब्या ने कहा कि नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मुख्य अतिथि व महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालक महिला मंडल मंत्री संगीता चंडालिया ने किया। कार्यक्रम की जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें