📅 Monday, 26 October 2026 | 03:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,659.82 ▲ +535.99 (+0.73%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

Budget 2026 : मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात : पीएम मोदी,वित्त मंत्री का सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

📅 01 February 2026, 08:09 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Budget 2026 : मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात : पीएम मोदी,वित्त मंत्री का सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार
Budget 2026 : मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात : पीएम मोदी,वित्त मंत्री का सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

भोपाल. केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026-27 की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की है। उन्होंने इसे विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी और दूरगामी कदम बताया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस करता है। बजट की मुख्य विशेषता 'सबका साथ, सबका विकास' है, जो आर्थिक प्रगति को नई गति देगा और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश के लिए बजट की बड़ी सौगात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल सेक्टर की बड़ी सौगात दी है। इस पार्क से 3 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और 6 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा। वस्त्र उद्योग में किए गए रिफॉर्म से मालवा-निमाड़ अंचल सहित पूरे प्रदेश को नई उड़ान मिलेगी।

सीएम ने बजट के अन्य प्रावधानों की भी प्रशंसा की, जैसे 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 5 साल में 5000 करोड़ रुपये का खर्च, छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों का विकास, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास और जिला अस्पतालों का अपग्रेडेशन। इन योजनाओं से मध्य प्रदेश को व्यापक लाभ मिलेगा।

इंदौर में बजट पर विशेषज्ञों से संवाद के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बजट की सभी क्षेत्रों में सराहना हो रही है और यह प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें