📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

CBI के भी उड़े होश! : सोना-चांदी और नोटों की गड्डी, 40 करोड़ के टेंडर की दलाली में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़

📅 11 March 2026, 01:31 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CBI के भी उड़े होश! : सोना-चांदी और नोटों की गड्डी, 40 करोड़ के टेंडर की दलाली में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़
CBI के भी उड़े होश! : सोना-चांदी और नोटों की गड्डी, 40 करोड़ के टेंडर की दलाली में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़

नई दिल्ली. 10 मार्च (आईएएनएस). केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने मध्य रेवले के मुख्य विद्युत वितरण अभियंता (CEDI) और दो निजी व्यक्तियों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 40 करोड़ के टेंडर की दलाली में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ किया. रेलवे अधिकारी के घर की जब तलाशी ली गई तो करोड़ों की कीमत का सामान मिला, जिसने जांच एजेंसी के अधिकारियों के भी हैरान कर दिया.

मामला 9 मार्च को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें भारतीय रेलवे विद्युत अभियंता सेवा के 2003 बैच के अधिकारी पर निजी कंपनी को 40.54 करोड़ रुपये के टेंडर में अनियमितताओं से फायदा पहुंचाने का आरोप है. आरोपी सीईडीई ने कंपनी के हितधारकों से साठगांठ कर 40 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई सूत्रों के अनुसार, यह टेंडर आवंटन पूरी तरह सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जो रेलवे के विद्युत वितरण कार्यों से संबंधित था.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास और परिसर की तलाशी में जो बरामदगी हुई, वह किसी सरप्राइज से कम नहीं था. अधिकारी के घर से 90.79 लाख रुपये नकद, 241.30 ग्राम सोने के आभूषण, 2577 ग्राम चांदी के गहने (मूल्य 42.52 लाख रुपये) और निवेश संबंधी दस्तावेजों के अलावा ऑफिस से 3.85 लाख रुपये कैश बरामद किया गया.

सीबीआई द्वारा कुल मिलाकर 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई. ये आभूषण और नकदी आय के स्रोत से मेल नहीं खाते, जिसकी गहन जांच चल रही है. पिछले साल रेलवे में इसी तरह के कई मामलों ने विभाग की छवि को धक्का पहुंचाया था. यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को नई गति देगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें