📅 Friday, 11 September 2026 | 04:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,990 🥈 चांदी (1kg): ₹214,400 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

तुलसी नगर–महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा, राधिका पैलेस में अवैध हॉस्टल-होटलों का जाल, रहवासी परेशान; कार्रवाई की मांग तेज

📅 06 March 2026, 01:22 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तुलसी नगर–महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा, राधिका पैलेस में अवैध हॉस्टल-होटलों का जाल, रहवासी परेशान; कार्रवाई की मांग तेज
तुलसी नगर–महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा, राधिका पैलेस में अवैध हॉस्टल-होटलों का जाल, रहवासी परेशान; कार्रवाई की मांग तेज

विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

इंदौर. शहर की तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियों तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा कॉलोनी, राधिका पैलेस सहित अनेकों कालोनियों में बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध हॉस्टल और छोटे होटलों का निर्माण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि इन अवैध निर्माणों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो रही है, पार्किंग की समस्या बढ़ रही है और क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

रहवासियों का कहना है कि तुलसी नगर में अभी भी बड़ी संख्या में सीलिंग प्लॉट्स के वैधकरण की प्रक्रिया लंबित है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इंदौर नगर निगम से स्वीकृत नक्शे के बिना ही मकान, हॉस्टल और होटल बना लिए हैं। कई स्थानों पर पूरे प्लॉट पर निर्माण कर लिया गया है और सड़कों पर रैंप बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़कों की चौड़ाई काफी कम हो गई है।

इसके अलावा अधिकांश भवनों मे पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है और वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़कें और संकरी हो गई हैं तथा वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कॉलोनी के रहवासियों का यह भी कहना है कि तुलसी नगर के लगभग आधे हिस्से में आज भी समुचित सड़कें विकसित नहीं हो पाई हैं, जबकि नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल को समाप्त होने में लगभग डेढ़ वर्ष ही शेष है।

क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी अवैध निर्माणों औ  कॉलोनी के रहवासियों का यह भी कहना है कि तुलसी नगर के लगभग आधे हिस्से में आज भी समुचित सड़कें विकसित नहीं हो पाई हैं, जबकि नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल को समाप्त होने में लगभग डेढ़ वर्ष ही शेष है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें