इंदौर
Indore City : माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की शुरू
indoremeripehchan.in
3 इन 1 एजुकेशन मॉडल के साथ नए सत्र के लिए एडमिशन की शुरुआत
इंदौर. माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की शुरुआत कर दी है। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “3 इन 1” एजुकेशन मॉडल के साथ एडमिशन ओपन किए गए हैं। संस्थान का उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण के लिए तैयार करना है।
स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ स्विमिंग, आर्ट स्टूडियो, स्क्वैश, इनोवेशन लैब और म्यूजिक थिएटर जैसी गतिविधियों की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को विकसित किया जा सके।नए सत्र में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्याम अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और समग्र शिक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।शिक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक व परिणामोन्मुख बनाने के लिए तीन विशेष प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें REST (Remedial Enrichment & Sports Training), RISE (Residential Initiative for Student Excellence) और SARWAM (A Modern Gurukul for IIT, JEE & NEET) प्रमुख हैं। इन तीनों योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल गतिविधियों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीन प्रोग्राम के जरिए व्यक्ति विकास,खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
REST प्रोग्राम के अंतर्गत उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिन्हें किसी विषय में अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही खेल प्रशिक्षण और व्यक्तिगत विकास पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।वहीं RISE प्रोग्राम एक रेजिडेंशियल पहल है, जिसके तहत विद्यार्थियों को सप्ताह के दिनों में अनुशासित और शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल व्यसनों से दूर रखते हुए उन्हें पढ़ाई, अनुशासन और जीवन कौशल की ओर प्रेरित करना है। इसके अलावा SARWAM प्रोग्राम के माध्यम से स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थियों को IIT-JEE, NEET, CA-CPT और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही बेहतर मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिल सकेगा।





