📅 Friday, 30 October 2026 | 06:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,100 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता

📅 10 March 2020, 09:59 PM • ✍️ Rajesh Joshi-Sangeeta Joshi • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता
मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता

आसावरामाता। निकुंभ समीपवर्ती आसावरामाता जी मंदिर के पास मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्षता अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने की। मुख्य अतिथि निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री अंबालाल मेनारिया, श्री जगदीश मेनारिया थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने निर्माणाधीन धर्मशाला विकास के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया व निर्माणाधीन धर्मशाला में दुकानों को समाज के सदस्यों को गिरवी रखने का प्रस्ताव लिया। भामाशाह श्री जगदीश मेनारिया अध्यक्ष, ग्राम सभा पानेरियो की मादड़ी द्वारा निर्माणाधीन धर्मशाला में एक कमरा अपने माता-पिता की स्मृति में व दूसरा कमरा समस्त ग्रामवासी पानेरियो की मादड़ी के नाम से भेंट किया गया। विशेष बात यह रही कि उक्त राशि का भी वहन स्वयं श्री जगदीश मेनारिया ने किया। भामाशाह का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यकारिणी की प्रत्येक गांव में बैठक लेने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में खरसान, भाटोली, निकुंभ, बाठेड़ा, उदयपुर, मादड़ी, निंबाहेड़ा, मालवा, इंदौर आदि स्थानों से समाजजन मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मशाला निर्माण का कार्य अनवरत चलता रहेगा ओर समाज विकास में समाजजनों के योगदान तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन श्री भगवतीलाल मेनारिया (खरसान) ने किया। समाजसेवी श्री देवकिशन पानेरी (मादड़ी), श्री भगवतीलाल मेनारिया (बाठेड़ा), श्री ओम पानेरी (इंदौर) द्वारा एक-एक कमरे के लिए 2,11,000 रुपये की राशि व पूर्व थानाधिकारी श्री जगदीश मेनारिया द्वारा 2 कमरे बनवाने की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार से समाज के भामाशाह ने लाखो रुपये प्रदान कर समाज की धर्मशाला को भव्य बनाने का संकल्प लिया।

मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता

● नागदा मेनारिया समाज ने तारीफ की

नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के सदस्य श्री राकेश नागदा, राधा जोशी ने आदरणीय श्री जसराज जी मेहता ने मेनारिया समाज में हमेशा के लिए अमर हो गया। जिन्होंने आसावरामाता में समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य करवाया और साथ ही भादवामाता में भी समाज की धर्मशाला के लिये ज़मीन दिलवाई और निर्माण कार्य की भी रुपरेखा तैयार कर दी। दोनों कार्य समाज की प्रगति ओर समाजहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता

मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का निर्माण कार्य अनवरत चलता रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Rajesh Joshi-Sangeeta Joshi...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

●  एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

●  नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें