📅 Monday, 12 October 2026 | 10:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की आवरी माता में मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज पानेरी ने निभाया वादा

📅 12 May 2025, 06:18 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की आवरी माता में मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज पानेरी ने निभाया वादा
अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की आवरी माता में मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज पानेरी ने निभाया वादा

आवरी माता. अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय समाजसेवी श्री गिरीश जोशी ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि आज आवरी माता में मीटिंग में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज पानेरी ने चुनावी समय में जो समाज से जो-जो वादे किए थे वो एक-एक करके पूरा करने का संकल्प ले रहे हैं. उनकी ऊर्जावान कार्यशैली को देखते हुए कई युवाओं ने उनको खुल्लकर समर्थन किया, और कहा जहां भी जरूरत होगी, वहां युवा शक्ति तन-मन-धन के साथ हमेशा समाज अध्यक्ष के साथ कदमताल करती हुई दिखाई देगी.

● ग्यारह लाख रु का चेक सौंपा समाज अध्यक्ष ने

तीनो जोन में मेनारिया समाज के हॉस्टल की नींव रखेगे, जो अपने वादे पर खरे उतरे और समाजजनों की सबकी सहमति से उदयपुर में हॉस्टल बनाने के लिये समाजजनों के साथ ओर राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरत मेनारिया ओर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री ओंकार मेनारिया को ग्यारह लाख रु का चेक सौंपते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी होस्टल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो और समाजजनों को विश्वास और भरोसा दिलाया है कि आगामी समय तक मध्यप्रदेश जोन या चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोन हॉस्टल के लिए जल्दी से चिन्हित करके समाज को सुपर्द करेंगे ओर अपने किये वादे अनुसार ग्यारह-ग्यारह लाख रु समाज हॉस्टल के लिए समर्पित कर देंगे.

● राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित 

समाजजनों  वरिष्ठजनों ओर चारो जोन के मंत्री और उपाध्यक्ष की सर्वसहमति से कई प्रकार के प्रस्ताव भी पारित किए हैं, सबने पूरी तरह से अपनी सहमति रखी है और साथ में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज की सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा और साथ में हॉस्टल निर्माण में भामाशाह अपना सहयोग भी करेंगे. आज की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, 

● हर महीने के तीसरे रविवार को समाज की मीटिंग होगी

हर महीने के तीसरे रविवार को समाज की मीटिंग आहुत की जाएगी. जिसमें सबको आना अनिवार्य होगा और समाज को नये कीर्तिमान के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और समाज सुधार पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई हैं. समाज सुधार में भी बहुत शीघ्र फैसले लिए जाएंगे. जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी. सम्माज को एक साथ जोड़कर एक जाजम पर सब निर्णय लिए जाएंगे ताकि समाज मे सामंजस्य बना रहे और सम्माज में भाईचारा बना रहें. 

Sunil paliwal-Anil Bagora 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें