📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री चारभुजानाथ जी मंदिर इंदौर पर 4 अगस्त से पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ का आयोजन

📅 10 July 2025, 11:03 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री चारभुजानाथ जी मंदिर इंदौर पर 4 अगस्त से पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ का आयोजन
श्री चारभुजानाथ जी मंदिर इंदौर पर 4 अगस्त से पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ का आयोजन

● पालीवाल वाणी ब्यूरों : अनिल बागोरा-सुनील पालीवाल

इंदौर. पालीवाल समाज में धार्मिक आयोजन का निरंतर आयोजन होने से धर्मप्रेमी जनता आनंदमय होकर धर्म गंगा का रसपान कर रही हैं, एक बार फिर पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर श्री चारभुजानाथ जी मंदिर परिसर में पवित्र श्रावण मास पितृ मोक्ष हेतु श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ कार्यक्रम के सूत्रधार सर्वश्री गोटूलाल दवे (भोपाजी), बद्रीप्रसाद दवे, जमनालाल दवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन किसना जी दवे भोपाजी (परदादाजी), ब्रह्मलीन देवराम जी भोपाजी (दादाजी), ब्रह्मलीन श्री मायाराम जी भोपाजी (पूज्य पिताजी) की पावन स्मृति और पितृ मोक्ष निमित्त एवं कथा आयोजक श्रीमती लक्ष्मीबाई मायाराम जी दवे द्वारा कथाव्यास श्री विवेक आनंद बाबाश्री महाराज जी मुखारविंद से श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में आगामी दिनांक 4 अगस्त सोमवार से 10 अगस्त 2025 रविवार तक प्रतिदिन दोपहर 2.00 से शाम 6.00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं.

श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व दिनांक 4 अगस्त 2025 सोमवार को प्रात : 10.00 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण से प्रस्थान होकर विभिन्न मार्ग से र्भ्रमण करती हुई, पुन : मंदिर परिसर पहुंचेगी, इस मौके पर शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहकर पुष्प वर्षा से स्वागत, वंदन, अभिनंदन करेंगे.

● कार्यक्रम स्थल : श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण, पालीवाल समाज भवन, महाराणा प्रताप मार्ग 42, जूना तुकोगंज हेमिल्टन रोड इंदौर, मध्य प्रदेश  

● तिथि : दिनांक 4 अगस्त सोमवार से 10 अगस्त 2025 रविवार तक 

● समय : प्रतिदिन दोपहर 2.00 से शाम 6.00 बजे तक 

● कथा वाचक : श्री विवेक आनंद बाबाश्री महाराज जी मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेगें. 

● आयोजक : श्रीमती लक्ष्मीबाई पति श्री मायाराम जी दवे (ग्राम. बामन टुंकड़ा)

● संपर्क संवाद : 9826049669

!! आप सभी परिजनों के साथ सादर आमंत्रित हैं... !! 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें