📅 Monday, 26 October 2026 | 03:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,437.26 ▲ +313.43 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,717.05 ▲ +117.05 (+0.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च को होगा : चुनाव कार्यक्रम घोषित

📅 23 February 2026, 12:37 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च को होगा :  चुनाव कार्यक्रम घोषित
Jain wani : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च को होगा : चुनाव कार्यक्रम घोषित

राजेश जैन दद्दू धर्म समाज प्रचारक

इंदौर. दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च 2026 को होगा. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चुनाव हेतु नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्री नरेंद्र जैन पूर्व न्यायाधीश द्वारा जारी विस्तृत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर में स्थापित मंदिरों के अधिकृत पदाधिकारियों से प्राप्त 728 प्रतिनिधियों की प्रारंभिक मतदाता सूची एवं विस्तृत चुनाव कार्यक्रम का प्रकाशन आज शनिवार 21 फरवरी 2026 को मुख्य चुनाव कार्यालय एस 118 यशवंत प्लाजा पर दोपहर 12.00 बजे किया जाएगा.

मतदाता सूची का अवलोकन दोपहर 12.00 से 4.00 तक 25 मार्च 2026 तक किया जा सकेगा एवं इसी अवधि में लिखित में प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियां भी मय दस्तावेज स्वीकार की जाएंगी. 

आपत्तियों का निराकरण 26 फरवरी 2026 को किया जाएगा एवं 27 फरवरी 2026 को दोपहर12.00 से 4.00 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कार्यालय पर किया जाएगा. 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक दोपहर 12.00 से 4.00 तक नामांकन फॉर्म प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे.

नामांकन पत्रों की जांच 3 मार्च 2026 को होगी एवं 5 मार्च 2026 को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कार्यालय पर किया जाएगा. आवश्यक होने पर 15 मार्च 2026 को दोपहर 11.00 से 4.00 बजे तक एमजी रोड स्थित उदासीन आश्रम में अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदान होगा एवं एवं उसी दिन शाम 5.00 बजे से मतगणना की जाकर निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चुनाव निष्पक्षता से हो सके, इस हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी ने 14 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा की है, जिनमें पूर्व डीएसपी डीके जैन, एडवोकेटअभय कुमार जैन एडवोकेट, वीरेंद्र जैन एडवोकेट पूजा जैन आदि हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें