इंदौर
Indore City : जनगणना से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ : इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां
indoremeripehchan
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने किया शुभारंभ, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश
इंदौर.
इंदौर जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय के सभागृह (कक्ष क्रमांक 210) में जनगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला इंदौर श्री शिवम वर्मा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़ों के आधार पर शासन की योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का समुचित वितरण किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा फील्ड में कार्य करते समय पूर्ण सावधानी, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद महू एवं उनका जनगणना लिपिक, समस्त तहसीलदार एवं उनका एक जनगणना लिपिक, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नगर परिषद एवं उनका एक जनगणना लिपिक, जिला योजना अधिकारी, सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।





