Jain wani : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव हेतु समन्वय व मीडिया प्रभारी नियुक्त :15 मार्च को होंगे चुनाव
राजेश जैन दद्दू धर्म समाज प्रचारक
इंदौर. दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर के आगामी 15 मार्च 2026 को होने वाले त्रिवर्षीय चुनाव को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन ने समन्वय हेतु समाज के तीन वरिष्ठ श्रेणीजन कि नियुक्ति की है. जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप पाटनी की अनुशंसा पर इन नामों को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है.
नियुक्त किए गए समन्वय सहयोगियों में श्री प्रिंसपाल टोंग्या, श्री कुशलराज जैन एवं श्री राजेंद्र जैन अलबेला शामिल हैं. ये तीनों चुनाव प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे. इसके अलावा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार एवं सूचना संप्रेषण के लिए मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं.
मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती रेखा जैन, श्री राजेश जैन दद्दू तथा कु. नेहा जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाएगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव
इंदौर में दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 27 से 30 अक्टूबर तक लिये जाएंगे आवेदन