📅 Tuesday, 06 October 2026 | 02:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : सहायक दरोगा निलंबित, दरोगा को नोटिस एवं सफाई कर्मचारी का काटा 3-3 दिन का वेतन

📅 21 February 2026, 09:06 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : सहायक दरोगा निलंबित, दरोगा को नोटिस एवं सफाई कर्मचारी का काटा 3-3 दिन का वेतन
Indore City : आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : सहायक दरोगा निलंबित, दरोगा को नोटिस एवं सफाई कर्मचारी का काटा 3-3 दिन का वेतन

सफाई कार्य में लापरवाही करने पर सीएसआई, दरोगा एवं सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एमओजी लाइन स्थल का किया निरीक्षण 

इंदौर. दिनांक 21 फरवरी 2026। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा आज प्रातः काल इंदौर स्मार्ट सिटी विकास कार्यों के साथ ही शहर की विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी श्री गंगराड़े, सहायक यंत्री श्री सौरभ माहेश्वरी एवं अन्य उपस्थित थे।

आयुक्त श्री सिंघल द्वारा आज प्रातः इंदौर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एम ओ जी लाइन 1 एवं 2 के प्रोजेक्ट स्थल का अवलोकन किया, इस दौरान संबंधित अधिकारी से प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी लेते हुए, कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

इस के पश्चात आयुक्त श्री सिंघल द्वारा झोन क्रमांक 16 के वार्ड क्रमांक 15 में एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, 60 फीट रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित सहायक दरोगा रंजीत बिलवान को निलंबित करने तथा क्षेत्रीय दरोगा का एवं क्षेत्रीय सफाई कर्मचारी का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही आयुक्त द्वारा महावीर बाग एवं बाणेश्वरी कुंड क्षेत्र तथा उद्यानों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 01 सीएसआई विवेक यादव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अनुशात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 03 वार्ड क्रमांक 58 के अंतर्गत बड़वाली चौकी एवं सुभाष मार्ग क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी मिलने पर क्षेत्रीय दरोगा विकास उज्जैनी को शोकाज नोटिस जारी करने तथा सफाई कर्मचारी ज्योति बाई का 02 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें