📅 Monday, 14 September 2026 | 10:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उज्जैन

उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए करनी होगी एडवांस बुकिंग, महाशिवरात्रि पर महासंयोग

📅 09 March 2021, 08:15 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए करनी होगी एडवांस बुकिंग, महाशिवरात्रि पर महासंयोग
उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए करनी होगी एडवांस बुकिंग, महाशिवरात्रि पर महासंयोग

उज्जैन। देश में 11 मार्च गुरुवार को पड़ रही त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। जो कि इस बार कई मायने में खास है। शिव और शक्ति के मिलन के पर्व पर कई खास योग बन रहे हैं। शिवयोग, सिद्धियोग में पड़ रही शिवरात्रि पर घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग होगा, जिससे पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। मान्यता है कि पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस पावन अवसर पर रुद्राभिषेक का भी खास महत्व माना गया है।

इस बार महाशिवरात्रि पर 11 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो कि 12 मार्च की दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगी।

ऐसे होंगे भगवान खुश

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विधान है। मान्यता है कि धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शहद और घी से भी रुद्राभिषेक करना शुभ फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियों से मु्क्ति मिलती है। इसके अलावा दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से रुद्राभिषेक करने से धन लाभ की मान्यता है।

महाकाल मंदिर मे दर्शन हेतु शुरू हुई एडवांस बुकिंग

शिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन के लिए 5 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है। हालांकि महाकाल के भक्तों को ये खबर निराश कर सकती है। इस बार शिवरात्रि पर सिर्फ 25 हजार श्रद्धालुओं को ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इन श्रद्धालुओं को भी एडवांस बुकिंग कराना होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने ये फैसला किया है।

29 घंटे लगातार दर्शन  

महाकाल के भक्तों के लिए ये खबर मायूसी भरी हो सकती है। महाशिवरात्रि पर भगवान् महाकाल के दर्शन के लिए प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्राइसेस मैनेजमेंट ने तय किया है कि महाशिवरात्रि पर्व पर मात्र 25 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की इजाज़त दी जाए।इन श्रद्धालुओं को भी सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग कराने पर ही प्रवेश मिलेगा।

सुबह 5 बजे खुल जाएंगे पट

महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार करीब 29 घंटे तक महाकाल मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले रहते हैं। मंदिर समिति के प्रशासक उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि वाले दिन सुबह 5 बजे से 12 तारीख को सुबह 10 तक सतत दर्शन के लिए मंदिर खुला रहेगा। करीब 29 घंटे तक लगातार दर्शन की व्यवस्था मंदिर समिति कर रही है। श्रद्धालुओ को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।उसके बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

मंदिर समिति ने फैसला बदला

करीब 20 दिन पहले महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि महा शिवरात्रि पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। उसके लिए मंदिर समिति ने तैयारी भी कर ली थी। लेकिन अब प्रदेश भर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच भोपाल में हुई क्राइसेस मैनेजमेंट की मीटिंग की बाद समिति को अपना फैसला बदलना पड़ा। अब शिव रात्रि पर 25000 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें