📅 Friday, 18 September 2026 | 03:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : हर्षोल्लास से मनाया भगवान श्री जयसिंह श्याम जी का फागोत्सव : निकलीं विशाल फाग शोभायात्रा

📅 09 March 2026, 12:45 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  हर्षोल्लास से मनाया भगवान श्री जयसिंह श्याम जी का फागोत्सव : निकलीं विशाल फाग शोभायात्रा
Amet News : हर्षोल्लास से मनाया भगवान श्री जयसिंह श्याम जी का फागोत्सव : निकलीं विशाल फाग शोभायात्रा

आमेट. रंग पंचमी पर रविवार को नगर के आराध्य देव भगवान श्री जयसिंह श्याम जी की विशाल फाग शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का आगाज दौपहर  नगर के रामचोक स्थित भगवान श्री जयसिंह श्याम जी के मंदिर से परम्परागत रूप से गांजे बाजे एवं शाही लवाजमे के साथ  हुआ।

इससे पूर्व बड़ा मंदिर से श्री माधव श्याम जी की बाल प्रतिमा को जय सिंह श्याम मंदिर पधराया  गया। एवं महा आरती की गई। फिर ठाकुर जी को भक्तों द्वारा अबीर गुलाल एवं रंगो द्वारा होली खेलाई गई । पश्चात चांदी के वेवाण में माधव श्याम जी के बाल स्वरूप को विराजित कर रंग पंचमी महोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा नगर में फाग  शोभायात्रा निकाली गई। जो राम चौक से रवाना होकर तकिया रोड,मारू दरवाजा बाहर

शनिमहाराज,वेवर महादेव रोड स्थित बाहर का अखाड़ा नृसिंहद्वार पहुंची।जहां चांदी के वेवाण में विराजित बाल स्वरूप माधव श्याम जी की महाआरती की गई एवं नरसिंह द्वारा अखाड़ा के महंत  रामदास महाराज  द्वारा होली खेलाई गई। वही श्रद्धालुओं ने जमकर गैर नृत्य का लुत्फ उठाया। शोभायात्रा यहां से पुनः शनि महाराज,तकिया,होलीथान,गणेश चौक,लक्ष्मी बाजार,बस स्टैंड,हांस्पिटल रोड़,स्टेट बैंक रोड,रामद्वारा,बड़ी पोल होते हुए पुनःरामचोक पहुंच समापन हुआ। शोभायात्रा मे सम्मिलित महिला पुरुषो ने रंग बिरंगी गुलाल द्वारा भगवान  के फागोत्सव मे जमकर अभीर गुलाल उड़ाई एवं बेण्ड एवं डीजे पर भजनो के साथ नाच गाकर फागोतस्व मे सराबोर हो रहे थे। 

शोभायात्रा में आमेट ठिकाने के ठाकुर दिलीप सिंह,ज्ञानसिह चुण्डावत, मदनलाल पुरोहित, अशोक आचार्य, अर्जुन सिंह चुण्डावत, सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, सत्येन्द्र सिंह चुण्डावत,रोशन शर्मा,रघु शर्मा,मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,कमलेश शर्मा, धर्मेश छीपा, किशनलाल छीपा, पुरूषोत्तम पालीवाल, जितेन्द्र सिंह,किशन पालीवाल,यशवंत पालीवाल,गजेन्द्र पालीवाल,जगदीश पालीवाल, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु एक दुसरे पर गुलाल अबीर उड़ाते भगवान श्री जयसिंह श्याम जी के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हैतु आमेट थाना प्रभारी मय जाब्ते के मौजूद थे!

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें