Wednesday, 04 March 2026

अपराध

मौत के बीच झूल रही माया की इलाज के दौरान मौत : खुद बचने के लिए पेड़ से लगाई फांसी

indoremeripehchan.in
मौत के बीच झूल रही माया की इलाज के दौरान मौत : खुद बचने के लिए पेड़ से लगाई फांसी
मौत के बीच झूल रही माया की इलाज के दौरान मौत : खुद बचने के लिए पेड़ से लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के झांसी से लव ट्रायंगल का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर इलाके का बताया जा रहा है. जहां 28 फरवरी 2026 को महेंद्र ने अपने मौसेरे भाई की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट, सीने, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. जानकारी सामने आ रही है कि घटना के बाद आरोपी खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में ही भाग गया और पुलिस से बचने के लिए थाने से सिर्फ 300 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी.

दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही माया की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे मामले पर पति का कहना है कि उसने अहमदाबाद में काम करते हुए माया से शादी की थी, लेकिन मौसेरे भाई से उनके अफेयर का पता चलने के बाद वह झांसी लौट आया था.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News