📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
उज्जैन

बेटे से विवाद के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या

📅 07 September 2025, 01:46 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटे से विवाद के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या
बेटे से विवाद के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या

उज्जैन. बुधवारिया क्षेत्र में शनिवार रात को एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपित का मृतक के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सुनील मालवीय उम्र 48 वर्ष निवासी अवंतीपुरा अचार-पापड़ व अन्य खाद्य पदार्थों की एजेंसी संचालित करता था। मालवीय की दुकान गीता कॉलोनी में है। शनिवार शाम को मालवीय के पुत्र जयेश का किसी बात को लेकर सिद्धार्थ नामक युवक से विवाद हो गया था।

इसकी जानकारी सुनील मालवीय को लगी थी। गीता कॉलोनी में उसने सिद्धार्थ के मिलने पर विवाद के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान सिद्धार्थ ने सुनील मालवीय पर चाकू से हमला किया और वहां से भाग निकला।

सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चाकू लगने के कारण व अधिक रक्त बहने से मालवीय की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें