सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर सिंहस्थ सेवादल की भूमिका पर बैठक आयोजित
अनिल बागोरा
उज्जैन. सिंहस्थ महापर्व 2028 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर सिंहस्थ सेवादल की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या हाई स्कूल, इंदिरा नगर में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अनिल सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.
बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश के लगभग 15,000 शिक्षकों को 7 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण एवं सिंहस्थ महापर्व से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई. इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी.
बैठक में बताया गया कि आगामी 23 सितंबर 2026 को भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भारत स्काउट एवं गाइड के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. इस दौरान सुरक्षित सिंहस्थ एवं पॉलीथिन मुक्त सिंहस्थ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, संभागीय अधिकारी सुरेश पाठक, जिला सचिव एवं सहायक संचालक राम सिंह बनिहार, प्राचार्य विवेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. उक्त जानकारी गुलशन मंसूरी ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के धार्मिक स्थलों को भव्य स्वरूप देने की तैयारी : 118 करोड़ से निखरेगा भूखीमाता मंदिर का वैभव