25 लाख से ज्यादा दीपों के दीपोत्सव में सबसे बड़ी चुनौती दीप जलाने की होगी : एक वॉलंटियर को करीब 112 दीप जलाने होंगे
उज्जैन.
महाकाल की नगरी एक बार फिर दीपों की रोशनी में इतिहास रचने की तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और जन सेवा के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान के दिन भव्य दीपोत्सव होगा. क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है.
'उज्जैन का रिकॉर्ड 18.82 लाख, अब 25 लाख का लक्ष्य'
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया, "साल 2023 में महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के क्षिप्रा तट पर 18,82,229 दीप एक साथ जलाए गए थे, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया था. अब साल 2026 में सेवा संकल्प के तहत लक्ष्य है कि 25 लाख से अधिक दीपों को प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड कायम किया जाए. जिसकी तैयारियां उज्जैन नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से पूरी कर ली गई है."
इस आयोजन को जन भागीदारी से जोड़ते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को 7 सेक्टर और 250 सब सेक्टर में बांटा है. यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि उज्जैन पहले ही दीप प्रज्वलन का विश्व रिकॉर्ड बना चुका है. अब 3 साल बाद 18.82 लाख के पुराने आंकड़े से काफी आगे निकलने की तैयारी है. हालांकि मौजूदा गिनीज रिकॉर्ड अयोध्या के नाम है, जहां साल 2025 में 26,17,215 दीप प्रज्वलित किए गए थे.
"उज्जैन में 17 सितंबर को होने वाले 25 लाख से ज्यादा दीपों के दीपोत्सव में सबसे बड़ी चुनौती दीप जलाने की होगी. हर ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे और इन्हें जलाने के लिए सिर्फ दो वॉलंटियर्स होंगे.
17 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ईटीवी भारत पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा.
"यानी एक वॉलंटियर को करीब 112 दीप जलाने होंगे. दोनों को मिलकर एक ब्लॉक के सभी दीप महज 3 मिनट में जलाने हैं. इसी रफ्तार से शिप्रा तट के अलग-अलग घाटों पर दीप एक सा "सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 गुरुवार को शिप्रा तट पर होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. शाम 7 बजे होने वाले आयोजन में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य है."
"मुख्य कार्यक्रम रामघाट पर होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे. दीपों को एक साथ जलाने के लिए नगर निगम ने पूरा प्लान तैयार किया है."
सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए
एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है, "वीआईपी मूवमेंट और आम जनों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं. ड्रोन, सीसीटीवी फुटेज से निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस हेडक्वाटर भोपाल से की गई है. घाटों पर एंट्री, एग्जिट, वीआईपी, वीवीआईपी मूवमेंट और आम जनों के बीच भी तमाम क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और आपात स्थिति में त्वरित प्रक्रिया पर विशेष फोकस किया जा रहा है."
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →