Wednesday, 11 March 2026

इंदौर

कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में मेजर डॉ. संजय सोहनी ने प्राचार्य का पद भार ग्रहण

paliwalwani
कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में मेजर डॉ. संजय सोहनी ने प्राचार्य का पद भार ग्रहण
कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में मेजर डॉ. संजय सोहनी ने प्राचार्य का पद भार ग्रहण

इंदौर. पहले ही दिन 69 क्लास रूम से शुरू हुए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषय के प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी को-एड कॉलेज-माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर में मेजर डॉ. संजय सोहनी ने प्राचार्य का पद भार ग्रहण किया. 

मेजर डॉ. संजय सोहनी 30 वर्ष तक भेरूलाल पाटीदार पीजी कॉलेज महू में प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे. इंदौर विधान सभा दो के लोकप्रिय विधायक श्री रमेश मेंदोला ने विशेष रूप से मेजर डॉ. संजय सोहनी सर का अभिनन्दन कर उन्हें शुभकामनाएं दी. 

अवसर पर वरिष्ठ नेता चंदूराव जी शिंदे, कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर स्मिता चैतन्य, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर जी.आर. मोरे, डॉ. निशांत मिश्रा, डॉ. अंजलि पाल, डॉ. प्रगति जैन सहित सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के सभी लोग उपस्थित थे.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News