Friday, 24 April 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपको कोई नई संपत्ति मिलने की संभावना भी दिख रही है। सितारे बताते हैं आपको आज अपने काम पर फोकस करना होगा और महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। अपना काम दूसरों पर छोड़ेंगे तो बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी पुराने लेनदेन की वजह से आपको आज मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज कुछ घरेलू अटके कार्यों को भी पूरा करना होगा। वाहन और घर की व्यवस्था पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।

● खरमास खत्म होते ही खुलेगा शुभ कार्यों का द्वार : 15 अप्रैल से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियां फिर से शुरू

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन किसी न किसी बात को लेकर आज आपका मूड बिगडेगा और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। लव लाइफ में भी आपको समझदारी और संयम से काम लेना होगा क्योंकि प्रेमी के नाराज होने की आशंका बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में आपका ध्यान किसी दूसरे काम पर नहीं लगेगा जिससे आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका नरम रह सकता है। आप अपने घर के नवीनीकरण पर आज धन खर्च कर सकते हैं। अचानक से कई खर्चे आने से भी आपका बजट प्रभावित होगा।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस राशि के जातकों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको अपनी प्रतिभा को पहचानना होगा और इस दिशा में आगे बढना होगा इससे आपका सम्मान और प्रभाव दोनों बढेगा। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेते हुए अब जीवन में आगे बढने का प्रय़ास करना होगा। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएं और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा।

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन लव लाइफ में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि प्रेमी से किसी बात को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है। वैसे सितारे बता रहे हैं कि सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके कुछ खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, जिन पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन कई मामलों में लाभकारी रहेगा। अच्छी बात यह है कि आपका रुका हुआ या फंसा हुआ धन मिलने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा।नौकरी और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको दिल और दिमाग दोनों से सोच-विचार कर कुछ भी निर्णय लेना चाहिए। यात्रा आपकी सफल रहेगी।

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे। आपको किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप अपने भाई से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और स्नेह बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी कुछ कर दिखाने का रहेगा। आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना होगा जिनमें पारिवारिक और आजीविका संबंधी चुनौती सामिल है। वैसे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में रुकावट आ रही थी तो इससे आपको निजात मिल सकती है। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपकी परेशानी बढा सकता है। सलाह है कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन सेहत के मामले में आपको अपना खास ध्यान रखना होाग। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए परहेज और उपचार संबंधी मामलों में लापरवाही से बचें। आपके सितारे बताते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से आप जुड़े हुए हैं तो अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए काम करें क्योंकि लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और बिजनेस करने वाले लोगों को आज सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो काम में बाधा आएगी।

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी लेकिन आय कम होने से मानसिक कष्ट हो सकता है। काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि आज बनी रहेगी।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभकारी रहेगा। इनके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आमदनी में बढ़ोतरी का भी योग बना हुआ है। आपको वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं और परेशानी से निजात मिलेगी। बिजनस करने वाले लोग कड़ी मेहनत करेंगे और अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी प्राप्त होगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिलेगा। निजी जीवन में तालमेल बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं।

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन उलझन और परेशानी वाला रह सकता है। किसी पुराने निवेश से आपको आज अच्छा मुनाफा नहीं मिलने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बाहरी व्यक्ति को लेकर आपका मूड ऑफ हो सकता है और किसी परिचित से कहासुनी हो सकती है। आप जरूरी खर्चों पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। संतान के साथ आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि आपके बीच गलतफहमी भी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप परिवार में किसी को कोई सलाह देंगे तो लोग उस पर अमल करेंगे और आपका प्रभाव भी बना रहेगा। पिता और पिता तुल्य किसी व्यक्ति की ओर से आपको आज लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। यात्रा का प्लान भी बन सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कला चमकेगी, जिससे लोग हैरान रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपका आज बेहतर तालमेल बना रहेगा।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News