गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित
सत्यनारायण सेन गुरला
गुरलां. टेकरी के हनुमान जी मन्दिर के महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज के सान्निध्य में ग्राम गुरलां में एक भव्य 'गुरला बुजुर्ग सम्मान समारोह' (वृद्धजन सम्मान समारोह) का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज और गाँव के बुजुर्गों का अभिनन्दन कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
धार्मिक कार्यों पर हुई चर्चा, महाराज का भी हुआ स्वागत
कार्यक्रम में पहुँचने पर महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज का भी ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कजोड़ी मल सेन ने महाराज को साफा पहनाकर उनका बहुमान किया। समारोह को संबोधित करते हुए महाराज ने धार्मिक व सामाजिक कार्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और सभी को सेवा मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा दी।
व्यक्त किया आभार : कार्यक्रम के अंत में सत्यनारायण सेन ने सभी बुजुर्गों को सम्मानित करने और इस पुनीत कार्य का आयोजन करने के लिए महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
सम्मानित वृद्धजन लोग : सत्यनारायण शर्मा, रामपाल शर्मा, नन्द किशोर त्रिपाठी, कैलाश सोनी, शंकर लाल सेन, उदयलाल सेन, प्रकाश चन्द्र दाधीच, एवं कई महिलाओं एवं पुरुषों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल