📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! ₹147 से शुरू हुए Voice Only प्लान, 336 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी

📅 01 November 2026, 09:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! ₹147 से शुरू हुए Voice Only प्लान, 336 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! ₹147 से शुरू हुए Voice Only प्लान, 336 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी

मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिर्फ कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए एक नया विकल्प लेकर आया है। टेलीकॉम सेक्टर में Airtel के बाद अब Jio ने भी अपने ग्राहकों के लिए नए Voice Only प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी, यानी ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज कराने का विकल्प मिलेगा।

दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के निर्देशों के बाद टेलीकॉम कंपनियां ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही हैं, जिनमें इंटरनेट डेटा अनिवार्य न हो। इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और वे सिर्फ फोन कॉल तथा मैसेजिंग का इस्तेमाल करते हैं।

Jio के नए Voice Only प्लान की पूरी लिस्ट

Jio ने अलग-अलग वैलिडिटी के साथ कुल 6 Voice Only रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹147 रखी गई है। आइए जानते हैं किस प्लान में कितने दिन की वैलिडिटी और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।

रिचार्ज कीमत

वैलिडिटी

कॉलिंग और SMS

₹147

22 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

₹177

28 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

₹196

30 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

₹197

कैलेंडर मंथ

अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

₹448

84 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 1,000 SMS

₹1,748

336 दिन

अनलिमिटेड कॉलिंग, 3,600 SMS

लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे ग्राहकों के लिए ₹1,748 का रिचार्ज विकल्प दिया गया है, जिसमें 336 दिनों तक अनलिमिटेड घरेलू कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं। वहीं, ₹448 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। ₹448 और ₹1,748 वाले प्लान के साथ JioTV और JioAICloud जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं।

इन प्लान में नहीं मिलेगा इंटरनेट डेटा

Jio के इन Voice Only रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात यह है कि इनमें मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। यानी ग्राहकों को रोजाना मिलने वाले 1GB, 1.5GB या 2GB डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में जो लोग घर या ऑफिस में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल से मुख्य रूप से कॉलिंग करते हैं, उनके लिए ये प्लान एक विकल्प बन सकते हैं।

TRAI के निर्देश के बाद बढ़े Voice Only रिचार्ज विकल्प

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिनमें केवल वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा हो। इसका उद्देश्य उन ग्राहकों को डेटा वाले महंगे रिचार्ज से अलग विकल्प देना है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

इन नए प्लान का फायदा खासतौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों, सेकेंडरी SIM रखने वाले ग्राहकों और Wi-Fi पर निर्भर रहने वाले यूजर्स को मिल सकता है। अब ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज चुन सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें