KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी : तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका-बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा
पंचकूला.
हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से वार किया। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया।
96 सेकेंड तक लगातार बच्ची को बेरहमी से पीटे जाने की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं, फुटेज देखकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी कहा इसे पूरा देखना भी मुश्किल है। उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने को कहा है। शनिवार को इस घटना से नाराज पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की।
ऑटो वाला बच्ची को लेने पहुंचा, तब घटना का पता चला
घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेने स्कूल पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के चाचा के मुताबिक, हमला करने वाले बच्चे ने ही उन्हें बताया कि बच्ची कहां पर गिरी पड़ी है। इसके बाद वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
सिर और पेट पर 3 बार लात मारी: बच्ची के जमीन पर गिरने के बाद बच्चा उसके सिर और पेट पर तीन बार लात मारता है। बच्ची उठने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा क्लासरूम के दूसरे कोने से ईंट उठा लाता है।
चाचा बोले- बेटी की हालत देख पिता बेहोश हुए
बच्ची के चाचा के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। ऑटो ड्राइवर के न मिलने की सूचना पर पिता स्कूल पहुंचे। वहां हमला करने वाले बच्चे ने बताया कि बच्ची ऊपर कमरे में पड़ी है। पिता ने उसे खून से लथपथ देखा तो बेहोश हो गए। परिजन उसे पहले एल्केमिस्ट अस्पताल ले गए, जहां से 3-4 घंटे बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
चाचा ने बताया कि बच्ची की हालत में कुछ सुधार है, लेकिन परिवार सदमे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ की कमी के कारण दो-तीन कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता था। घटना के समय भी पर्याप्त शिक्षक मौजूद नहीं थे।
स्कूल पहुंची पुलिस, छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ
सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे थे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा हमला करने वाले छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह का हमला किन परिस्थितियों में किया। फैमिली बैकग्राउंड का भी पता किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने जांच के लिए कमेटी बनाई
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि उन्होंने घटना का वीडियो देखा, जिसे पूरा देखना भी मुश्किल है। मामले की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट आज शाम या कल सुबह तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही सामने आने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी : तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका-बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा
चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी