📅 Wednesday, 18 November 2026 | 10:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,139.35 ▼ -392.84 (-0.48%) • निफ्टी 50: 25,236.60 ▼ -150.80 (-0.59%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹130,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹167,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

📅 31 October 2026, 09:02 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत
ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

बारां.

बारां के मांगरोल रोड पर बोहत के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान बमोरीकला निवासी ओमप्रकाश सुमन और बृजराज धाकड़ के रूप में हुई है। दोनों मांगरोल से बारां की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों के शव मांगरोल उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे गए हैं। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मांगरोल सीआई ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर कालू सुमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर जब्त कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे की खबर मिलने पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल