📅 Wednesday, 18 November 2026 | 11:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,090.03 ▼ -442.16 (-0.54%) • निफ्टी 50: 25,278.30 ▼ -109.10 (-0.43%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹131,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹168,000 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

Amit Shah Spoke with CM Sai

ओडिशा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा कर चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें प्रदेश में बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया।

प्रदेश में बाढ़ और जनहानि की सूचना नहीं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ की स्थिति अथवा जन हानि की सूचना नहीं है। राज्य सरकार स्थिति पर सतत निगरानी रख रही है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

मुख्यमंत्री साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समन्वय से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के CM से भी की चर्चा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर चक्रवात की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल