📅 Saturday, 31 October 2026 | 11:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
जयपुर

मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे

📅 31 October 2026, 09:06 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे

जैसलमेर.

जैसलमेर में मां-बेटे ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले। मां का शव ग्राउंड फ्लोर के कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका था। वहीं 16 साल के बेटे का शव फर्स्ट फ्लोर के कमरे में रस्सी से बने फंदे से लटका था। घटना शहर कोतवाली थाना इलाके की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में शनिवार दोपहर 12:30 बजे की है।

SHO प्रेमाराम विश्नोई ने बताया- घर में सोनू कंवर (38) और उसका बेटा दक्षवर्धन ही रहते थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे दक्षवर्धन ने अपने घर से 6 किलोमीटर दूर गांधी कॉलोनी में रहने वाले चाचा दौलत सिंह को फोन किया था, लेकिन वे फोन नहीं उठा सके। सुबह करीब 6 बजे जब दूध बेचने वाला आया तो पड़ोस में रहने वाली महिला ने सोनू को फोन किया था। दक्षवर्धन ने मां का फोन उठाकर कहा था- ‘आंटी आज दूध नहीं लेना…गांव जाएंगे।’

फोन नहीं उठाया तो चाचा घर पहुंचे

दोपहर में चाचा दौलत सिंह ने सोनू कंवर को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर उन्होंने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दौलत सिंह की पत्नी ने सोनू कंवर के पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन कर घर की जानकारी लेने को कहा। दोपहर करीब 12:30 बजे चाचा दौलत सिंह घर पहुंचे।

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर वे पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर घर में घुसे। घर में अलग-अलग कमरों में दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

FSL टीम ने जुटाए सबूत : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनू कंवर के नागौर में रहने वालो परिजनों को घटना की जानकारी दी। सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया।

3 साल पहले पिता की मौत हुई थी : SHO प्रेमाराम विश्नोई ने बताया- दक्षवर्धन 9 वीं क्लास में पढ़ता था। उसके पिता की करीब 3 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें