Wednesday, 22 April 2026

इंदौर

Indore City : नगर निगम जोन में बवाल..महिला कर्मचारी के आरोप के बाद हंगामा और पिटाई के हालात

paliwalwani
Indore City : नगर निगम जोन में बवाल..महिला कर्मचारी के आरोप के बाद हंगामा और पिटाई के हालात
Indore City : नगर निगम जोन में बवाल..महिला कर्मचारी के आरोप के बाद हंगामा और पिटाई के हालात

इंदौर. नगर निगम एक जोन से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने कार्यस्थल के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक महिला कर्मचारी ने जोन के ही एक अधिकारी पर अनुचित स्पर्श (बेड टच) का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंची और आक्रोश में जमकर हंगामे के साथ संबंधित अधिकारी की पिटाई कर दी। इस घटनाक्रम के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

फिलहाल इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने चर्चाएं तेज हैं। यह घटनाक्रम एक बार फिर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। जबकि संबंधित अधिकारी के व्यवहार को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें निगम मुख्यालय तक पहुंची हैं.

इसी बीच ये बवाल भी सामने आ गया है। अब नजर इस बात पर है कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News