Indore City : भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला
भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला आज
सत्र में भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल देंगे मार्गदर्शन
इंदौर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के अंतर्गत आज 22 अप्रैल को डेली कॉलेज में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ता क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई है।
पश्चिम मध्य क्षेत्र की कार्यशाला के सत्र में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला सत्रों में सम्पन्न होगी। द्वितीय सत्र में 12 अलग अलग कक्षों में 12 वक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यशाला में मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे। 6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के अंतर्गत मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो चुके हैं। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ताओं को इस पश्चिम मध्य क्षेत्र की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में 6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश
आस्था के नाम पर बेजुबानों की हत्या बंद हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पशुबलि पर पूर्ण प्रतिबंध की उठाई मांग
ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन - रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह