Indore City : तंदूर बार में बियर की बोतल गिरते ही वेटर बना हमलावर, डंडे से युवक की बेरहमी से पिटाई
इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में स्थित तंदूर बार एंड रेस्टोरेंट में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया.
जानकारी के अनुसार एक युवक अपने मित्र के साथ बार में शराब पीने गया था. इसी दौरान टेबल पर रखी बियर की बोतल अचानक गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोतल गिरते ही वहां मौजूद वेटर गुस्से में आगबबूला हो गया और युवक से अभद्र भाषा में बहस करने लगा.
मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि वेटर अंदर गया और कुछ देर बाद डंडा लेकर वापस लौटा. इसके बाद उसने युवक के मित्र पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.
घटना के बाद पूरे बार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई