📅 Friday, 18 September 2026 | 11:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,270 🥈 चांदी (1kg): ₹251,900 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

ट्रंप ने बताया भारत को ‘नरक’ तो मिली अमेरिका को लताड़.. विदेश मंत्रालय ने कहा “ये गैर-जरूरी बयान’

📅 24 April 2026, 02:11 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रंप ने बताया भारत को ‘नरक’ तो मिली अमेरिका को लताड़.. विदेश मंत्रालय ने कहा “ये गैर-जरूरी बयान’
ट्रंप ने बताया भारत को ‘नरक’ तो मिली अमेरिका को लताड़.. विदेश मंत्रालय ने कहा “ये गैर-जरूरी बयान’

नई दिल्ली. भारत को नरक कहे जाने वाले बयान पर केंद्र सरकार की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। (India Reaction on Trump Statement) विदेश मंत्रालय ने उनके बयान की निंदा करते हुए गैर जरूरी बताया हैं। हालांकि पहले दिए गए बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सिर्फ “रिपोर्ट देखे” जाने की बात कही थी।

कहा यह अमेरिका-भारत के संबंधों की वास्तविकता नहीं

विदेश मंत्रालय की तरफ से रणधीर जायसवाल ने कहा है कि, “हमने टिप्पणियाँ देखी हैं, साथ ही अमेरिकी दूतावास द्वारा दिए गए बाद के बयान को भी देखा है। ये टिप्पणियाँ स्पष्ट रूप से अपरिचित, अनुचित और खराब स्वाद वाली हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।”

क्या था भारत को ‘नरक’ कहे जाने से जुड़ा बयान?

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के एक पुराने वीडियो से जुड़ा टेक्स्ट अपने प्लेटफॉर्म पर साझा किया है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। यह पोस्ट “बर्थराइट सिटिजनशिप” यानी जन्मसिद्ध नागरिकता से जुड़े मुद्दे पर आधारित बताया जा रहा है, जिसे राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई हिस्सों में साझा किया।

यह वीडियो माइकल सैवेज ने 1 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी संविधान और नागरिकता नीति पर विवादित राय दी थी। अपने बयान में उन्होंने जन्म के आधार पर नागरिकता देने की नीति की आलोचना करते हुए आधुनिक समय की परिस्थितियों का हवाला दिया। (India Reaction on Trump Statement) इस दौरान उन्होंने भारत और चीन जैसे देशों का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया, जिसे लेकर पहले भी आलोचना हो चुकी है। हालांकि उस समय यह वीडियो ज्यादा वायरल नहीं हुआ था और इसे सीमित व्यूज ही मिले थे।

कंटेंट को शेयर करने पर बढ़ा विवाद

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर साझा करने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आलोचकों का कहना है कि एक देश के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसे विवादित और संवेदनशील कंटेंट को बढ़ावा देना अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। वहीं, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है, जहां कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम बता रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि, राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की राजधानी में हुई वार्ता के बाद, देश की और पीएम शहबाज की जमकर तारीफ की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें