क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर से भी काफी नीचे
• सोना (24 कैरेट): इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,201 घटकर ₹1.41 लाख के आसपास आ गया है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना ₹1,39,291 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
• चांदी : एक किलो चांदी ₹9,134 सस्ती होकर ₹1.81 लाख पर आ गई है (जो पहले ₹1.90 लाख थी). इस महीने चांदी में करीब ₹39,485 की गिरावट आई है.
त्योहारों से ठीक पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को चांदी एक ही दिन में ₹5,000 से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं, सोने के भाव में भी गिरावट जारी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे, लोगों के लिए राहत भरी खबर है. घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी एक ही कारोबारी सत्र में करीब ₹5,000 प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोने का भाव भी 1 फीसदी के करीब नीचे आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में त्योहारों से पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है.
MCX पर सोना ₹1,200 तक फिसला
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.83 फीसदी यानी ₹1,197 गिरकर ₹1,41,389 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया. सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखी जा रही है. इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है.
चांदी ₹5,000 से ज्यादा टूटी
सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. MCX पर चांदी की कीमत एक समय ₹5,023 गिरकर ₹1,84,371 प्रति किलो तक पहुंच गई. यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई. चांदी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर से भी काफी नीचे आ चुकी है.
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार की शुरुआत के समय 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,241 प्रति ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹13,054 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,669 प्रति ग्राम पर रहा. दूसरी ओर, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,226 प्रति ग्राम रही. इन शहरों में 22 कैरेट सोना ₹13,040 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,670 प्रति ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें गिरीं
विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी गिरकर करीब 3,991 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 1.6 फीसदी की गिरावट आई और यह 51.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं. फेड ने ब्याज दरों को 3.75 से 4 फीसदी के दायरे में बरकरार रखा है, लेकिन महंगाई को लेकर चिंता जताई है. बाजार में आशंका है कि आगे ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं या लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रखी जा सकती हैं. इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड को मजबूती मिल सकती है, जिसका दबाव सोने-चांदी पर पड़ता है.
इनपुट- IANS
धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. यही वजह है कि लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से गहने, सिक्के या चांदी के बर्तन खरीदने बाजार पहुंचते हैं. कई लोग इस मौके पर निवेश के लिए भी सोना-चांदी खरीदते हैं.
लेकिन त्योहार के दौरान खरीदारी करते समय सिर्फ डिजाइन और कीमत देखना काफी नहीं है. अगर आप भी इस धनतेरस सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सोने की शुद्धता जरूर जांचें (Dhanteras Shopping Tips)
चांदी खरीदते समय भी रखें ध्यान
कीमत और मेकिंग चार्ज की तुलना करें
सिर्फ कम कीमत देखकर खरीदारी न करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्रिपुरा सरकार के मिड-डे मील और बिजली क्षेत्र से जुड़े टेंडरों के नाम पर फर्जी टेंडर घोटाले में ED की रेड : 13 ठिकानों पर छापे
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला