बॉलीवुड
यश पुरोहित आगामी हिंदी कॉमेडी फिल्म “जीना दिल से...“ मई में सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी, पालीवाल समाज में हर्ष की लहर
sunil paliwal-Anil Bagora
जीना दिल से-निर्देशक अधिश राणा की शानदार कॉमेडी फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Sunil paliwal-Anil Bagora
जीना दिल से निर्देशक अधीश राणा की शानदार कॉमेडी फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, पालीवाल समाज का बेटा ने निभाया शानदार रोल, जीना दिल से-निर्देशक अधिश राणा की शानदार कॉमेडी फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- यश पुरोहित आगामी हिंदी कॉमेडी फिल्म "जीना दिल से" (Jeena Dil Se) के मुख्य कलाकारों में से एक हैं. जीना दिल से वैसे यश का काम है, जियो दिल से...आप पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर के सुप्रसिद्व समाजसेवी ब्रह्मलीन नाथूलाल जी पुरोहित एवं श्रीमती मोहनी बाई पुरोहित (ग्राम. पिपली) के पोते और सुरेश पुरोहित-श्रीमती अंजना पुरोहित के सुपूत्र हैं.
इंदौर. आज के माहौल को देखते हुए हर कोई मुश्किल घड़ी में जी रहा है, चारों ओर मानसिक तनाव, हर जगह, हत्या, बहुओ पर अत्याचार, पत्नी, पति में अनबन और मौजूदा वैश्विक माहौल को देखते हुए ऐसा लगता है मानो हर व्यक्ति रोज़ाना सिर्फ़ ज़िंंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा हैं. लोग तनाव के शिकार हो चुके हैं और जीवन का भरपूर आनंद नहीं उठा पा रहे हैं. इन परिस्थितियों के बीच निर्देशक अधिश राणा ने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है,.’जीना दिल से’...
यह फ़िल्म एक सच्चे दोस्त की तरहा है, जो तनाव में भी आपको हंसाती है और याद दिलाती है कि जीवन उतना गंभीर नहीं है जितना हम अक्सर समझते हैं. यह भावना फ़िल्म की टैगला इन “ज़िंदगी छोटी है..., और मानसिक टेंशन बड़ी. क्यों ? क्यों “या इस पंक्ति में बखूबी व्यक्त की गई हैं.
फिल्म हास्य, भावना और जीवन के कड़े अनुभवों को बहुत खूबसूरती से
तहलका मचाने के लिए तैयार है, जो संगीत, कॉमेडी और एक दिल को छू लेने वाली कहानी का मनोरंजन बहुत ही मनमोहक मिश्रण पेश करती हैं. फिल्म हास्य, भावना और जीवन के कड़े अनुभवों को बहुत खूबसूरती से पिरोती हैं. जो इसे आज के युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक बना ती हैं. यह दर्शकों को जीवन के उतार-चढ़ाव पर रुककर हंसने और केवल मंजिल पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सफर का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती हैं.
15 से अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं से सजी यह फिल्म
जहां रोमांटिक फिल्मों में आमतौर पर अधिक गाने होते हैं, वहीं ’जीना दिल से’ एक शानदार संगीतमय फिल्म होने के कारण पारंपरिक कॉमेडी फिल्मों से अलग है; इसमें छह बेहतरीन गाने हैं, जो कहानी में जीवंतता और गहराई भरते हैं. 15 से अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं से सजी यह फिल्म दमदार अभिनय, बेमिसाल हास्य एक फिल्म नहीं है, यह सिनेमा के प्रति वर्षों के समर्पण से जन्मा एक जुनून भरा प्रोजेक्ट हैं. डीवीडी किराए पर लेने से लेकर वैश्विक कहानी कहने की शैलियों का अध्ययन करने तक, निर्देशक एक अनूठा दृष्टि कोण लेकर आए हैं, जो इस फिल्म के हर फ्रेम में झलकता है.
दोस्ती के महत्व और खुशी की तलाश के बारे में एक संदेश
फिल्म निर्माता अधिश राणा कहते हैं, “’जीना दिल से’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक भावना है. मेरा उद्देश्य दर्शकों को दोस्ती के महत्व और खुशी की तलाश के बारे में एक संदेश देना हैं. यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, क्यों कि यह दो शैलियों-कॉमेडी और रोमांस-का खूबसूरती से मिश्रण करती हैं.
उत्तर भारत के हरियाणा में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित, यह फिल्म आज के युवाओं को प्रभावित करने का लक्ष्य रखती हैं. इसके उत्कृष्ट संवाद, संगीत और सामाजिक संदेश के तानों बानों के बीच दोस्ती का नया अध्याय भी जोड़ती है. इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाते हैं.“
कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर आरती में फिल्माया गया दृश्य
हरियाणा के खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इलाकों में फिल्माई गई, इस फिल्म का सबसे यादगार पल कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर आरती में फिल्माया गया दृश्य था. अपनी असाधारण पटकथा, बेजोड़ हास्य और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ, “जीना दिल से“ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने के लिए तैयार है.
फिल्म का संगीत राहुल जैन, प्रशांत इंगोले और विशाल-आकाश (धनेलिया ब्रदर्स) ने तैयार किया है, जबकि खूबसूरत गानों को श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, जावेद अली, असीस कौर और सौमी शैलेश ने आवाज दी है. गाने के बोल अमरदीप, प्रशांत इंगोले, अराफात महमूद और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं.
15 से अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं से सजी यह फिल्म
फिल्म के उल्लेखनीय कलाकारों में लक्ष्य हांडा, अभिषेक सिंह, यश पुरोहि त, तेजेंदर सिंह, कुणाल छाबड़ा, रूमा शर्मा, श्रद्धा जोशी, दीक्षा सूर्यवंशी, कियारा दीवान, शिवानी वजीर, कंचन सिंह, महक जैन, मुस्कान वार्ष्णेय, प्रियंका मोदगिल, कुशाग्र सक्सेना और उमा कांत चौधरी शामिल हैं. कृति वर्मा एक आइटम गीत में एक विशेष भूमि का निभाती हैं. फिल्म का निर्देशन अधीश राणा ने किया है, निर्माता अमरदीप राणा, अधीश राना और अधिराज राणा हैं और इसे संजय प्रजापति ने लिखा है. इंतजा र खत्म हुआ... जीना दिल से का टीज़र आखिरकार आ गया है.
प्रतिभा हमारे समाज की शान है, उन्होंने निखारने का काम भी हमारा अपना
पालीवाल समाज इंदौर में कई ऐसी प्रतिभा रहस्मय तरीके से छिपी हुई है, उनको खोज पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, छोरा जब वो प्रतिभा को बॉलीवुड मूवी या आईटी सेक्टर में धूम मचा रहा हो और हमारा समाज अंजान सा बना रहे, तो ताजुब भी होता है, और आश्चर्य भी...हम किस दौर में जी रहे है, ये किसी से छिपा नहीं है, अगर समाज इन बच्चों को निखारने का काम करे तो कई प्रतिभा हमारे समाज की शान बन सकती है. हम उन प्रतिभाशाली बच्चों के अभिवादकों से भी कहना चाहते है, कि अगर आपके घर में अद्भूत प्रतिभा संघर्ष कर रही है, तो खुल कर समाज में अपनी बात रखे, हो सकता है, उनके मार्गदर्शन और सहयोग से आपकी प्रतिभा को जल्दी से कोई नया मंच मिल जाए, कोशिश दोनो और से होना चाहिए, क्योंकि प्रतिभा हमारे समाज की शान है, उन्होंने निखारने का काम भी हमारा अपना हैं.
हंस कर और मुस्कारा कर कभी चिड़कर करता था काम
आज एक ओर छूपे हुए रूस्तम की पहचान फिल्म दुनिया में कदम रखने वाले यश पुरोहित की करते है. आप एक बहुत ही संघर्षमय कठिन परिस्थियों से संघर्ष करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. यश पुरोहित बचपन से ही अपनी छोटी-छोटी अदाकारों से सबको आश्चर्य चकित कर देता था, वो हर काम हंस कर और मुस्कारा कर कभी चिड़कर करता था...आज दोनो खुबी होने की वजह से यश पुरोहित की 9 मई 2026 को फिल्म जीना दिल से में एक अहम रोल करते हुए दिखाई देंगे.
पालीवाल समाज का बेटा यश पुरोहित ने निभाया शानदार रोल
- यश पुरोहित आगामी हिंदी कॉमेडी फिल्म "जीना दिल से" (Jeena Dil Se) के मुख्य कलाकारों में से एक हैं.
- इस फिल्म के बारे में कुछ मुख्य बातें यहाँ दी गई हैं : यह फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
- कलाकार : यश पुरोहित के साथ इस फिल्म में लक्ष्य हांडा, अभिषेक सिंह, तेजेंदर सिंह, कुणाल छाबड़ा और रूमा शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे.
- निर्देशन और निर्माण : फिल्म का निर्देशन अधीश राणा ने किया है, और इसके निर्माता अमरदीप राणा, अधीश राणा और अधिराज राणा हैं. संगीत : फिल्म के गीतों के बोल अमरदीप, प्रशांत इंगोले, अराफात महमूद और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं.





