Saturday, 25 April 2026

राजसमन्द

राजसमंद में बनेगा 22 करोड़ का आवासीय छात्रावास, सेलागुड़ा में हुआ राजसी स्वागत : ओटाराम देवासी

paliwalwani
राजसमंद में बनेगा 22 करोड़ का आवासीय छात्रावास, सेलागुड़ा में हुआ राजसी स्वागत : ओटाराम देवासी
राजसमंद में बनेगा 22 करोड़ का आवासीय छात्रावास, सेलागुड़ा में हुआ राजसी स्वागत : ओटाराम देवासी

समाज के उत्थान व बालिका शिक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध

MADHVENDRA SINGH RAJPUT

आमेट.

राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवम ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी शुक्रवार को आमेट तहसील क्षेत्र के दौरे पर रहें। जहां पर वो एक सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार आमेट तहसील के सेलागुडा गांव में पाबूजी मन्दिर परिसर में देवासी समाज के वरिष्ठ भामाशाह एवं समाजसेवी बद्री लाल देवासी के यहां पर आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में देवासी समाज के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि ओटाराम देवासी का राजसी ठाठ के साथ स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डीजे,ढोल, बेंड के साथ ही एक साही बग्गी में उनको बैठाकर मुक्य समारोह तक बैठाकर लाये।जहां पर देवासी समाज की महिलाओं परम्परा द्वारा ओटाराम का स्वागत किया क्यो की वो चामुंडा माताजी मंदिर में उपासक के रूप में सेवाएं दे रहे  उनकी पूजा अर्चना की गई। साथ ही कलश के द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

उसके बाद मुख्य अतिथि को मुक्य जजमान बद्रीलाल देवासी द्वारा साफा, माला,दुप्पट्ठा, शाल ओढ़ाकर मंच पर स्वागत किया गया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत श्रवण भाई देवासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बद्री लाल देवासी के परिजनों द्वारा किया गया।

उस मौके पर  पंचायती राज विभाग के कार्मिकों द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को भगवान की छवि भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ओटाराम देवासी ने मंच से समाज जनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चामुंडा माता व आप लोगों के आशीर्वाद से पूर्व में वसुंधरा राजे  की सरकार तथा वर्तमान में भजनलाल शर्मा की सरकार में मुझे मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जहां वसुंधरा की सरकार में मैंने गौशालाओं के लिए जो कार्य किया उनको आज भी जनता याद रखती है। वही भजनलाल शर्मा की सरकार में भी मेरे द्वारा पंचायती राज संस्थाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास करने के लिए मेरी ओर किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।आगामी दिनों में देवासी समाज के उत्थान एवं बालिका शिक्षा के लिए मेवाड़ में सर्व प्रथम राजसमंद जिला मुख्यालय पर 22 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय छात्रावास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की डीपीआर कम्प्लीट हो गई।सरकार की मंजूरी के साथ कार्य शुरू हो गया है।

राजस्थान के 26 जिलों में ऐसे ही छात्रावास बनाए जाएंगे जिससे इस समाज को आगे बढ़ाने के साथ ही बालिका शिक्षा में भी प्रगति मिलेगी। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास की कोई कमी नहीं आ रही है और नहीं विकास की कमी आने दी जाएगी भजन शर्मा सरकार किसी के साथ में कोई भेदभाव नहीं करते हुए समान रूप से विकास कार्य को तवज्जो दे रही है तथा जिले की सभी विधानसभा में समान रूप से विकास से कार्य कराया गए।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जहां पर पार्टी तथा विधायक देखकर कार्य करवाती थी ।किन्तु आज भजन लाल शर्मा  की सरकार में भले ही विधायक विपक्षी पार्टी का भी हो वहां पर भी विकास कार्य समान रूप से करवाए जा रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में आभार समाजसेवी बद्रीलाल देवासी के द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे छोटे से निवेदन पर राज्य सरकार के  मंत्री का मेरे आगे घर आना ही मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राजस्थान भर के देवासी समाज के जो प्रतिनिधि यहां पर आए मेरा मान सम्मान बढ़ाया उसके लिए मैं आप सभी का आभारी रहूंगा। 

इस अवसर पर संत उदानाथ महाराज, अखिल भारतीय रायका देवासी समाज के अध्यक्ष  खेमराज भाई देवासी,समाजसेवी कुंदन सिंह सोलंकी ,ग्राम पंचायत सेलागुडा के प्रशासक एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह चुंडावत, शिवचरण सिंह ,नरेंद्र सोनी, सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश सुथार, पार्षद मांगीलाल रेबारी, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण मिश्रा, चुन्नीलाल कुमावत, गोपीलाल लोहार, रामलाल कुमावत, नारायण लाल गुर्जर, बबरी सिंह रावत, करण सिंह, बिजल देवासी, राजू भाई देवासी, मुकेश देवासी, रामलाल, गणेशलाल, गौतम, केवला राम देवासी, भूपत देसाई, मिठु रेबारी, कानाराम देवासी, प्रेमाराम गुर्जर आदि उपस्थित रहे। संचालन छोगाराम देवासी ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी बद्रीलाल द्वारा रखे गए स्नेहभोज में सभी अतिथियों ने भाग लिया।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News