📅 Monday, 07 September 2026 | 09:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : इंदौर से दिल्ली व जलगांव के लिए प्रारंभ होगी सीधी उड़ान

📅 24 April 2026, 02:01 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : इंदौर से दिल्ली व जलगांव के लिए प्रारंभ होगी सीधी उड़ान
Indore City : इंदौर से दिल्ली व जलगांव के लिए प्रारंभ होगी सीधी उड़ान

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए अब 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर. देवी अहिल्या विमानतल, इंदौर से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई उड़ानों के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर भी सुविधाजनक हो जाएगा।

2 मई से दो नई फ्लाइट्स होंगी प्रारंभ

2 मई 206से प्रारंभ हो रही नई उड़ानें दिल्ली-इंदौर-दिल्ली और जलगांव-इंदौर-जलगांव रूट पर संचालित होंगी जिससे इंदौर व जलगांव के यात्रियों को दिल्ली के साथ बेहतर जुड़ाव मिलेगा। एलायंस एयर के अनुसार ये फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

ये होगा फ्लाइट शेड्यूल

  • इंदौर - जलगांव प्रस्थान: रात 9:15 बजे, आगमन: शाम 7:55 बजे (अगले दिन)
  • जलगांव - इंदौर : प्रस्थान: रात 8:00 बजे, आगमन: रात 9:00 बजे
  • दिल्ली - इंदौर : प्रस्थान - शाम 4:50 बजे, आगमन: शाम 6:50 बजे।
  • इंदौर - दिल्ली : प्रस्थान: रात 9:25 बजे, आगमन: रात 11:30 बजे।
  • बता दें कि फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से 23 रूट्स पर सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां से रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और प्रतिदिन 10,500 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी है, हालांकि फिलहाल वह अस्थायी रूप से बंद है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें