इंदौर
इंदौर में ठेका (आउटसोर्स) श्रमिकों के अधिकारों के लिए जोरदार प्रदर्शन
paliwalwani
इंदौर. म.प्र.भारतीय मजदूर संघ (BMS) के आव्हान पर, भारतीय मजदूर संघ जिला इन्दौर के नेतृत्व में ठेका (आउटसोर्स) श्रमिकों की समस्याओं को लेकर धरना कर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव जी के नाम 17 सूत्रीय मांगों का वाचन कर ज्ञापन पत्र सौंपा गया. ज्ञापन का वाचन BMS इन्दौर-धार के विभाग प्रमुख मुरारी जी राठौड़ ने किया.
मुख्य मांगें : वेतन वृद्धि व समान काम–समान वेतन लागू हो
● कार्य समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए.
● नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित हो.
● सभी श्रमिकों को ESI व EPF का लाभ मिले.
● ठेकेदारों द्वारा शोषण व अवैध वसूली पर रोक लगे.
प्रदेशभर में हुए इस आंदोलन में श्रमिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई. मुख्य रूप से शिव राजपूत प्रदेश अध्यक्ष, नितिन गंवाडे प्रदेश महासचिव, मो. जावेद खान प्रदेश सचिव, दिलीप सिंह तोमर जिला अध्यक्ष, केदार यादव, अध्यक्ष दीपक गौड़, राजेश सोनकर, प्रवीण तिवारी, सुनील बंसल, नितिन बाथम, इंजीनियर विक्रम गौतम, राजेंद्र गैंगल, जितेंद्र शर्मा, श्रीमती शालिनी रामानी, बंटी सालवी,अमोल सनेर, हेमंचंद मंडलोई, नटवर राजपूत, किरण गर्दे, लकी देवलिया, एवं इंदौर जिले से सैंकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने शासन को जगाने का काम किया. सभी कर्मचारी संगठन बुलंदी के साथ नारें बाजी करते हुए दिखाई दिए. केदार यादव एवं हेमराज जारवाल जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला इंदौर (म.प्र.) ने उक्त जानकारी दी.






