ईरान के मुद्दे पर देश में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो : विहिप-राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक
जयपुर. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने रविवार को कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या की प्रतिक्रिया में देश में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
एक बयान के अनुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश के कुछ हिस्सों में हुए विरोध-प्रदर्शनों की आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत से जुड़े न होने वाले मुद्दों का इस्तेमाल देश में अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। जयपुर, लखनऊ और अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए, जबकि उनका भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है।’’
पारीक ने कहा कि विदेशों में हुई घटनाओं पर भारत में अक्सर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी प्रतिक्रियाओं को देशभक्ति का प्रतीक नहीं माना जा सकता।’’
पारीक ने आरोप लगाया कि जिन घटनाओं में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है या विरोध-प्रदर्शनों के दौरान धमकियां दी जाती हैं, उन्हें समाज-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी तत्वों की कार्रवाई माना जाना चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान में सभी विवाहों का 60 दिन के भीतर पंजीकरण अनिवार्य, लिव-इन संबंध पर नया नियम : विवाह-तलाक का पंजीकरण अनिवार्य :