📅 Thursday, 10 September 2026 | 07:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,640 🥈 चांदी (1kg): ₹218,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
जयपुर

जयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, 20 मिनट तक अटकी रहीं 43 यात्रियों की सांसें

📅 10 September 2026, 05:16 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, 20 मिनट तक अटकी रहीं 43 यात्रियों की सांसें
जयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, 20 मिनट तक अटकी रहीं 43 यात्रियों की सांसें

जयपुर. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट (6E-7516) रनवे पर उतरते ही अचानक फिर आसमान में उड़ गई। इस अप्रत्याशित 'गो-अराउंड' से विमान में सवार 39 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 43 लोगों की सांसें 20 मिनट तक अटकी रहीं। पायलट ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

यह घटना दोपहर करीब 12:42 बजे की है, जब फ्लाइट अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले लैंडिंग अप्रोच पर थी। विमान ने जैसे ही जयपुर के रनवे को छुआ, पायलट ने तत्काल लैंडिंग निरस्त करते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस पल में पायलट ने 'गो-अराउंड' का निर्णय लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रनवे पर हवा का तेज दबाव या किसी अन्य ऑपरेशनल कारण से अनस्टेबल अप्रोच बनी, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। एविएशन नियमों के तहत, यदि पायलट को लैंडिंग के दौरान गति, ऊंचाई या संतुलन मानकों के अनुरूप नहीं लगता, तो वह जोखिम न लेते हुए 'गो-अराउंड' का विकल्प चुनता है।

इस अचानक हुई घटना से जयपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी हो गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल समेत सभी सुरक्षा टीमें सतर्क हो गईं। विमान ने जयपुर के आसमान में लगभग 20 मिनट तक अतिरिक्त चक्कर लगाया। परिस्थितियों के पूरी तरह अनुकूल होने के बाद पायलट ने दोपहर 1:02 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई, जिसके बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस गो-अराउंड की वास्तविक और आधिकारिक वजह की पुष्टि होना अभी बाकी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें