📅 Thursday, 15 October 2026 | 01:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,137.77 ▲ +1,103.97 (+1.51%) • निफ्टी 50: 23,013.70 ▲ +291.80 (+1.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
जयपुर

कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत : संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह : पत्नी पर हत्या का आरोप

📅 15 October 2026, 11:02 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत : संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह : पत्नी पर हत्या का आरोप
कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत : संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह : पत्नी पर हत्या का आरोप

जयपुर.

जयपुर में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता और भरतपुर के पूर्व सांसद रतन सिंह ने अपनी पुत्रवधू नीतू सिंह, पोते सौरव और ससुराल पक्ष के सदस्यों समेत पांच लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जयपुर में कांग्रेस के पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे एक्सईएन राजेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मौत के एक महीने बाद रतन सिंह ने जवाहर सर्किल थाने में अपनी बहू और पोते के खिलाफ संपत्ति हड़पने और अनुकंपा नौकरी के लिए जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता एवं भरतपुर के पूर्व सांसद रतन सिंह ने अपनी पुत्रवधू नीतू सिंह, पोते सौरव और ससुराल पक्ष के सदस्यों समेत पांच लोगों पर अपने बेटे को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। मालवीय नगर निवासी पूर्व सांसद ने जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पूर्व सांसद ने अपनी शिकायत में कहा है कि अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने और करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उनके बेटे की हत्या की साजिश रची गई। सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस की टीम ने साक्ष्य एकत्र करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को मौके पर बुलाया।

प्राथमिकी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रताप सिंह और नीतू सिंह का विवाह 11 मई, 2005 को हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के मध्य वैवाहिक मतभेद आरंभ हो गए थे। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र प्रताप सिंह ने पारिवारिक न्यायालय में पत्नी से तलाक लेने के लिए केस दायर कर दिया था। दोनों के बीच तनाव इतना अधिक था कि नीतू सिंह और उनका बेटा पिछले करीब पांच-छह साल से अलग रह रहे थे।

इसी साल मई, 2026 में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति बनी और नीतू सिंह अपने बेटे सौरव के साथ मालवीय नगर स्थित घर में वापस रहने आईं। पूर्व सांसद का आरोप है कि साथ रहने के बाद शांति बनने के बजाय मकान, संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को लेन-देन को लेकर भारी झगड़ा हुआ और राजेंद्र को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 4 और 5 सितंबर 2026 को घर के सीसीटीवी कैमरे बंद या क्षतिग्रस्त कर दिए गए। बेटे के होंठ नीले पड़े होने से जहर दिए जाने का संदेह है।

जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जब्त कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं।

थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल तथा पैथोलॉजी विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी के आधार पर परिजनों, पड़ोसियों तथा ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है।

एक महीने पहले हुई थी मौत

पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। जयपुर के मालवीय नगर स्थित मकान में वे अपनी पत्नी नीतू सिंह और बेटे सौरव के साथ रहते थे। करीब एक महीने पहले 11 सितंबर को घर पर ही राजेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उनकी मौत के एक महीने बाद पिता रतन सिंह ने पुत्रवधू और पोते के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें