📅 Wednesday, 04 November 2026 | 06:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उदयपुर

उदयपुर हलचल : मेवाड पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति की परिचय पुस्तिका बाजार में आई

📅 26 January 2021, 06:16 PM • ✍️ Prabha Joshi-Sunita Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उदयपुर हलचल : मेवाड पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति की परिचय पुस्तिका बाजार में आई
उदयपुर हलचल : मेवाड पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति की परिचय पुस्तिका बाजार में आई

उदयपुर । उदयपुर मेवाड पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं समस्त ब्राह्मण समाज सामुहिक विवाह समिति, राजस्थान द्वारा गत दिनों 10 जनवरी 2021 को 19 वाँ परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी बायोडाटा संग्रह की परिचय पुस्तिका के मल्टी कलर पेज का विमोचन नाथद्वारा में विराजमान श्रीनाथ मंदिर के बडे मुखिया श्री इंद्रवदन गिरनार के करकमलो द्वारा 20 जनवरी 2021 को समिति के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामचंद्र पालीवाल एवं श्री महेश पालीवाल के सानिध्य में उनके निवास स्थान पर समस्त ब्राह्मण समाज के विशिस्ट पदाधिकारियो के समक्ष किया गया। समिति के प्रमुख श्री एच आर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि 19 वीं परिचय पुस्तिका का ब्राह्मण समाज के समाजबंधुओं को काफी इंतजार था वो इंतजार की घडियां, सोमवार को दोपहर 2 बजे समाप्त हो गई। अर्थात दिनांक 25 जनवरी 2021 को उदयपुर के आयड में स्थित, उदासीन आश्रम गंगु कुंड में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आम समस्त ब्राह्मणो के लिए 120 परिचय पुस्तिका वितरण की गई तथा दिनांक 26 जनवरी 2021 को उदयपुर से प्रात : 10. 00 बजे समिति पदाधिकारियो की टीम रवाना होकर मेवाड के मुखिया भगवान एकलिंग नाथ के मंदिर पहुंचकर, दर्शन लाभ लेकर सभी बच्चो की गृहस्थी बसे की प्रार्थना करते हुए, श्री नाथद्वारा में स्थित श्रीजी वाटिका पर दोपहर 12 से 3 बजे तक श्री नितेश कुमार सनाढ्य के सानिध्य में वितरण । परिचय पुस्तिका प्राप्त करने हेतु कोई भी ब्राह्मण जाति बंधु संपर्क कर सकता है। श्री एच आर पालीवाल ने बताया कि 19 वीं परिचय पुस्तिका में स्वेत/श्याम 56 पृष्ठ एवं रंगीन चार पेज प्रकाशित हुए। जिसमे समस्त ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक/युवतीयो के एवं विधवा, विधुर, तलाक शुदाओं के परिचय पुस्तिका एक मिल का पत्थर साबित होगी। बायोडाटा के प्रकाशन होने से अपनी गृहस्थी बसाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Prabha Joshi-Sunita Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें