📅 Friday, 04 September 2026 | 04:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

Indore City : महापौर ना तो होली का त्योहार मनाएंगे और ना ही गेर में शामिल होंगे...!

📅 04 March 2026, 12:26 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : महापौर ना तो होली का त्योहार मनाएंगे और ना ही गेर में शामिल होंगे...!
Indore City : महापौर ना तो होली का त्योहार मनाएंगे और ना ही गेर में शामिल होंगे...!

मुख्यमंत्री को निमंत्रण भेज महापौर बोले - मैं गेर में नहीं जाऊंगा!

इंदौर.

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अभी रविवार को ही निकलने वाली परम्परागत गेर को लेकर  यह प्रचारित करवाया था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछली बार भी इंदौरी गेर में शामिल हुए थे और उन्हें इस बार भी निमंत्रण भेजा गया... इतना ही नहीं, साथ में पूरी कैबिनेट को भी न्यौता भेजा गया है... महापौर ने उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री इस बार पूरी कैबिनेट के साथ गेर में शामिल होंगे...

उधर, अब खबर आई है महापौर खुद भी इस गेर में शामिल नहीं होंगे... दरअसल, भागीरथपुरा जलकांड, दो निगमकर्मियों की मौतों सहित अन्य दुःखद घटनाक्रमों के चलते महापौर ना तो होली का त्योहार मनाएंगे और ना ही गेर में शामिल होंगे... दूसरी तरफ आम जनता ने महापौर की इस पहल का स्वागत किया और सवाल किया कि क्या इंदौर के बाकी नेता भी इस तरह की पहल करेंगे..?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें