📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में KHF का प्रेरणादायक होली सेवा अभियान

📅 04 March 2026, 01:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में KHF का प्रेरणादायक होली सेवा अभियान
पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में KHF का प्रेरणादायक होली सेवा अभियान

पवई.

पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में इस वर्ष होली का पर्व सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया.

Kaushalya Humanity Foundation (KHF) द्वारा आयोजित इस विशेष होली सेवा अभियान में समस्त ग्रामवासियों के साथ मिलकर त्योहार मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों, माताओं, बहनों और बुजुर्गों सहित सभी जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई, पिचकारी, रंग, गुलाल, मास्क एवं गुब्बारों का वितरण किया गया.

जब छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई, जब बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया और जब माताओं-बहनों की आंखों में खुशी झलकी, वही पल इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता बन गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व समाज सेविका अर्चना सिंगरौल, संस्थापक अध्यक्ष KHF ने किया. उन्होंने कहा कि "त्योहार मनाने का असली अर्थ तभी है, जब हम अपनी खुशियों में समाज के हर वर्ग को शामिल करें. जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा उद्देश्य है." यह आयोजन न केवल एक सामाजिक पहल था, बल्कि यह संदेश भी था कि सेवा ही सच्चा उत्सव है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें