डबोक : काल भैरव मंदिर पर हवन-पूजन संपन्न
📅 23 October 2023, 01:07 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
डबोक : काल भैरव मंदिर मंडल डबोक चौराहा के तत्वावधान में दुर्गा-अष्टमी के उपलक्ष्य में काल भैरव की पूजा के साथ महाकाली का आह्वान किया गया तथा मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया. काल भैरव को खीर-पुड़ी तथा मिठाई का भोग लगाया गया. तत्पश्चात 9 कन्याओं को भोजन कराया गया.
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सेवक राजकुमार पालीवाल, मंदिर संरक्षक लीलाधर पालीवाल, काल भैरव मंदिर मंडल अध्यक्ष कुणाल पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रभात पालीवाल, सचिव नकुल पालीवाल, समाजसेवी भारत सिंह राव, काव्यराज सिंह इत्यादि मौजूद रहे.

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल निकला मास्टरमाइंड : पालीवाल पुनावली दंपति हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी चिन्हित : 5 गिरफ्तार