उदयपुर
शोक संदेश : मेनारिया समाज के युवा नेता श्री रमेश मेनारिया का दुखद निधन
Paliwalwani
गवारड़ी : महाकाल के परम भक्त एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता तथा मेनारिया ब्राह्मण समाज के युवा समाजसेवी, सौम्य शांत स्वभाव के श्री रमेश पिता अम्बालाल जी मेनारिया (ग्राम. गवारड़ी) का हदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया हैं. प्रभु इतना निर्दयी होगा ये आज मालूम हुआ. महाकाल मेरे प्रिय श्री रमेश मेनारिया की आत्मा को शिव लोक में स्थान दे व परिवार को इस भीषण दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे. उक्त जानकारी मेनारिया ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री बद्रीलाल मेनारिया एवं श्री बाबूलाल सोनी (ग्राम. सरपंच) गवारड़ी ने पालीवाल वाणी को दी.