📅 Monday, 07 September 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
इंदौर

श्री दवे परिवार द्वारा आयोजित कथावाचक डॉ. विवेक आनंद बाबा जी की श्री शिव महापुराण कथा में भीड़ उमड़ी

📅 08 June 2026, 11:57 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री दवे परिवार द्वारा आयोजित कथावाचक डॉ. विवेक आनंद बाबा जी की श्री शिव महापुराण कथा में भीड़ उमड़ी
श्री दवे परिवार द्वारा आयोजित कथावाचक डॉ. विवेक आनंद बाबा जी की श्री शिव महापुराण कथा में भीड़ उमड़ी

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी दवे परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में पालीवाल समाजजनों के साथ-साथ आप-पास के क्षैत्रों से भी धर्मप्रेमी जनता की अपार भीड़ उमड़ रही हैं. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास ने कथावाचक डॉ. विवेक आनंद बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त कर, समस्त भारतवासियों के कल्याण हो, ऐसी मंगलकामनां करते हुए श्री भेरूलाल जी दवे एवं श्री ललित दवे जी एवं दवे परिवार के द्वारा समाज में धार्मिक संस्कारों से प्रेरित कार्य बताया.

कल इसी कड़ी में पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुरज जोशी ने शीतल नगर इंदौर में पुरूषोत्तम मास में श्री शिव महापुराण कथा में सहभागिता कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया.

इस अवसर पर व्यासपीठ का पूजन कर पूज्य कथावाचक डॉ. विवेक आनंद बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कार्यक्रम के आयोजक श्री भेरूलाल जी दवे, श्री ललित जी दवे द्वारा आयोजित, इस भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की. कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का यह पुनीत प्रयास पालीवाल समाज को नई दिशा प्रदान करने वाला रहेगा. इस अवसर पर श्री सुरज जोशी जी, श्री विजय मिश्रा जी, श्री गौरव भारद्वाज जी, श्री संस्कार पटेल जी सहित समस्त मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें