ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 8 जून 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन्हीं कार्य को वरीयता देनी चाहिए जिसे करने में रूचि हो. आपकी बुद्धि काफी एक्टिव रहेगी और मन में अति उत्साह भी रहेगा. ऑफिशियल कार्यों को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है. वहीं किसी अच्छी और प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है. डेरी का कारोबार करने वालों को लाभ मिलेगा, लेकिन एक बात का ध्यान रखें ,कि अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा. पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं अधिक पैर दर्द के कारण पैरों में सूजन भी हो सकती है.
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन थोड़ा कार्यभार अधिक रहेगा, क्योंकि परमात्मा इस समय आपकी क्षमता चेक कर रहे हैं, इस स्थिति को देखते हुए आपको उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा. सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों का दिन संतोषजनक रहेगा. कॉस्टमेटिक का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. वहीं दूसरी ओर खाने-पीने से संबंधित कारोबार करने वालों को भी लाभ होता दिखाई दे रहा है. हेल्थ में स्प्राउट व कम घी तेल वाला भोजन ग्रहण करें. जीवनसाथी आपके करियर के क्षेत्र में मदद करेंगे.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नकारात्मक ग्रहों के दबाव के चलते आपको जिम्मेदारियां बोझ प्रतीत होंगी, जिसकी वजह से क्रोध भी आ सकता है. ऑफिस में काम आपके पास काफी रहेगा इसलिए कोशिश करिए कि कार्य पेंडिंग न रहें, इसलिए कार्यों को पूर्ण करने पर अधिक फोकस करें. व्यापारियों को छोटे निवेश करना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा साथ ही साझेदारी में चल रहा काम फायदेमंद साबित होने वाला है. स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण सर्दी जुखाम से परेशान हो सकते हैं. पारिवारिक विवाद की स्थिति में अपने से बड़ों को जवाब न दें, क्योंकि विवाद बढ़ सकता है.
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन दिनचर्या में कुछ खलन आ सकता है जिससे आपका रूटीन वर्क बिगड़ जाए. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग घरेलू तनाव को प्रोफेशनल लाइफ तक न लाएं इससे ऑफिशियल कार्य बाधित होंगे. व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, वहीं दूसरी ओर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन थोड़ा सा मानसिक रूप से दबाव वाला है, इसलिए मन न हो तो भी कार्य में लगे रहें, क्योंकि खाली बैठना अत्यधिक तनाव वाला होगा. आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी मिलने की संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ की बात करें तो सर्वाइकल के मरीज़ दर्द को लेकर सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है. अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके गुणों की प्रशंसा सुन कर विरोधी व ईर्ष्या करने वालो की संख्या बढ़ सकती है लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है. ऑफिशिल यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे. मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय उत्तम है साथ ही ज्यादा प्रयोग में आने वाली दवाइयों को स्टोर करके रखें. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. धार्मिक आयोजन की रूप-रेखा बन सकती है.
● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्थिति थोड़ी कन्फ्यूजिंग रहेगी मन तो कहेगा कि काम करो लेकिन अंदर से आत्मा अनुमति नहीं देगी. जो काम आत्मा कहेगी वह मन नहीं करेगा. ऑफिस में दूसरों से सरलता से काम कराने की टेक्निक सीखनी चाहिए. कार्य तो सभी कराते हैं लेकिन सरलता-पूर्वक जो दूसरों से कार्य करवा ले वहीं महत्वपूर्ण बात है. व्यापार में अधिक सावधान रहें, धन हानि की आशंका बनी हुई है. आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मेहनत करनी होगी. छोटी-सी गलती कम मुनाफा दे सकती है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो प्रोफेशन से प्रवक्ता हैं. अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तरार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी. ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा. यदि आप बैंक सेक्टर से जुड़े हैं तो बैंक की ओर से टारगेट मिल सकता है. प्लेशमेंट का बिज़नेस करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बचकर रहना चाहिए.
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन एक बात ध्यान रखनी है कि जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उन्हें अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए. ऐसा करना आपके स्वास्थ्य में और अधिक गिरावट ला सकता है. ऑफिशियल कार्यों को एक नयी दिशा देंगे जिससे बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग लाभ के चलते कंपनियों से अधिक माल न खरीदें क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ भविष्य में नुकसान कराने वाली दिख रही हैं. महिलाओं को घर के विवादों से दूर रहना चाहिए.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे. जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आयेगा. महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नज़रअंदाज़ न करें. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी है उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी एवं पूर्व में रुका हुआ धन पुनः प्राप्त हो सकता है. जो विद्यार्थी प्रतियोगीता परीक्षा की तैयारी में लगे है उनको अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कॉफिडेंश के साथ कार्य करें, मन में ऐसा भाव नहीं लाना है कि कार्य हो पाएगा या नहीं. दिमाग में भी पॉजिटिव थॉट आएंगे जिनका भलिभांती उपयोग करना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों से संतुष्ट रहेंगे वहीं अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगें. व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे साथ ही कानूनी मामलों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो कब्ज के रोगी सचेत रहें साथ ही यदि आपको कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम अधिक रहती है तो खान-पान में फाइबर का सेवन अधिक करें.
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें. मन में प्रसन्नता बनाएं रखनी होगी. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से काम कराने के लिए मीठे शब्दों का प्रयोग करना बेहद जरूरी है. बुद्धि एवं कल्पना शक्ति से अपने व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे साथ ही किए गए श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है. कर्तव्यों का निर्वाहन करें मां लक्ष्मी आपके सभी विघ्नों को हर लेंगी.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
-
हुस्न-परी हो साथ और बे-मौसम की बारिश हो जाए
छतरी कौन ख़रीदेगा फिर जितनी बारिश हो जाए - बात करनी मुझे मुश्किल कभी ऐसी तो न थी
जैसी अब है तिरी महफ़िल कभी ऐसी तो न थी - चश्म-ए-क़ातिल मिरी दुश्मन थी हमेशा लेकिन
जैसी अब हो गई क़ातिल कभी ऐसी तो न थी
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





