📅 Saturday, 05 September 2026 | 12:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
इंदौर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान क्रॉस वोटिंग की फार्मूला

📅 06 June 2026, 11:20 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान क्रॉस वोटिंग की फार्मूला
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान क्रॉस वोटिंग की फार्मूला

वीरेन्द्र वर्मा 

इंदौर. कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव कराने का बयान दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने दो उम्मीदवार घोषित किए है , यदि तीसरा उम्मीदार दे दे तो हम उसको भी जीता सकते है। इसमें अंदरूनी तौर पर खुद को भी राज्यसभा उम्मीदवार बताने की कोशिश माना जा सकता है।

यह बात ओर है कि विजयवर्गीय के बयान में परदे के पीछे से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस को चुनाव में फंसाकर उलझना हो सकता है। यह बात इसलिए मानी जा सकती है कि दिग्विजय और कैलाश की जुगलबंदी राजनीतिक हलकों में जगजाहिर है। इसके पीछे विजयवर्गीय का सीट जीतने का दावा अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से जुड़ा होना माना जा सकता है।

क्योंकि दोनों नेता समय समय पर मीडिया में बयान देते रहते है कि वे साथ है। यही कारण हो सकता है कि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान दोनों के खिलाफ दोनों नेता विद्रोह का अघोषित बिगुल बजा कर कांग्रेस की राज्यसभा सीट की डिस्टर्ब करने की तय योजना का काम कर रहे हो ?

एक बात के चर्चा जोरों पर है कि छिंदवाड़ा से तीन विधायक मंत्री प्रहलाद पटेल से संपर्क में है। वही ऐसी चर्चा भी है कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से 5 विधायक क्रॉस वोटिंग भी कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में समझा जा सकता है कि कांग्रेस और मीनाक्षी को डिस्टर्ब करने के पीछे कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता बिहाइंड द कर्टन खेला कर रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें