📅 Sunday, 06 September 2026 | 03:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
मध्य प्रदेश

भाजपा नेत्री को लाइसेंसी राइफल से गोली लगने के बाद मौत

📅 07 June 2026, 03:01 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा नेत्री को लाइसेंसी राइफल से गोली लगने के बाद मौत
भाजपा नेत्री को लाइसेंसी राइफल से गोली लगने के बाद मौत

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेत्री को लाइसेंसी राइफल से गोली लगने के बाद मौत हो गई है। महिला के घर पर पिछले दिनों बमबारी हुई थी। आरोपी फिर से पथराव करने पहुंचे थे। सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा नेत्री लाइसेंसी राइफल लेकर आई तो गलती से ट्रिगर दब गया। मृतक बीजेपी नेत्री थी और नगर निगम चुनाव में पार्टी ने उन्हें पार्षद प्रत्याशी बनाया था। उनके घर में बमबाजी और पथराव की घटना को अंजाम देने वाले क्षेत्र के असामाजिक तत्व है। उनके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। 

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुराने शोभापुर निवासी संगीता रजक के घर में विगत 28 मई को क्षेत्र में रहने वाले असामाजिक तत्व प्रवीण रजक और पवन रजक सहित उनके साथियों ने बम से हमला किया था। बमबारी की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों ने दरम्यानी रात भी भाजपा नेत्री के घर पथराव कर दिया। घर में पथराव की घटना होने पर भाजपा नेत्री के पति और देवर बालकनी में निकल आये थे।

भाजपा नेत्री सुरक्षा की दृष्टि से अपने देवर पुष्पेंद्र रजक के नाम की लाइसेंसी 12 बोर की राइफल लेकर उन्हें देने जा रही थी। राइफल देते समय ट्रिगर दबने के कारण राइफल से गोली चल गयी। गोली भाजपा नेत्री के पेट के लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर गिर गयीं।

परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें