शोक संदेश: पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेहलाल जोशी का निधन : समाज में शोक की लहर, अंतिम यात्रा कल
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेहलाल जोशी (ग्राम.दड़वल) तंबाखूवाला परिवार का आज दिनांक 29 अगस्त 2026 शनिवार को दुःखद निधन के समाचार से समाज में गहरा शोक छा गया. जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 30 अगस्त 2026 रविवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास द्वाराकधीश कॉलोनी, एरोड्रम रोड़ इंदौर से प्रस्थान होकर रामबाग मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेंगी.
आप सर्वश्री नारायण जोशी व स्वर्गीय ईश्वर लाल जोशी एवं लीलाधर जोशी, दिलीप जोशी, दीपक जोशी के बड़े भाई साहब तथा कमलेश जोशी, विशाल जोशी के पूज्यनीय पिताजी और रिद्धम जोशी, निर्भीक जोशी के दादाजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अनिल दवे (सर) एवं वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर शहर में पुलिस के रिकॉर्ड में जो भूमाफिया हिस्ट्री शीटर है..! थानों में अनेको FIR है...! कैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफ...?
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश