📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

घरेलू LPG सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी-जनता को याद आई, अच्छे दिन बात

📅 07 June 2026, 12:41 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घरेलू LPG सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी-जनता को याद आई, अच्छे दिन बात
घरेलू LPG सिलिंडर हुआ महंगा, रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी-जनता को याद आई, अच्छे दिन बात

नई दिल्ली.

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून 2026 आज से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।

शहरवार घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतें

शहर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (14.2 किग्रा)
दिल्ली ₹942.00
मुंबई ₹941.50
कोलकाता ₹968.00
चेन्नई ₹957.50
पटना ₹1,031.50
जयपुर ₹945.50

क्यों बढ़ाए गए LPG के दाम?

उद्योग सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मार्च में की गई 60 रुपये की वृद्धि के बावजूद तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा था। सूत्रों का कहना है कि ताजा संशोधन से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत को देखते हुए कीमतों में इजाफा करना आवश्यक माना गया।

तेल कंपनियों पर अब भी दबाव

उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हालिया मूल्य वृद्धि के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां अभी भी पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें